कवर्धा। युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के तहत कबीरधाम जिला अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे कुल 18 युवाओं में से 6 नेताओं को उनके संगठनात्मक प्रदर्शन, सक्रियता और कार्यों के आधार पर बेस्ट परफॉर्मर सूची में शामिल किया गया है।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) की टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन के बाद प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया एवं सहप्रभारी मोनिका मंद्रे ने कबीरधाम जिले की फाइनल सूची जारी की है।
बेस्ट परफॉर्मर सूची में शामिल नेताओं में—
अश्वनी वर्मा – विधानसभा संयोजक
वाल्मीकि वर्मा – विधानसभा अध्यक्ष, कवर्धा
शीतेष चंद्रवंशी – NSUI जिलाध्यक्ष
तेजस्वी चंद्रवंशी – विधानसभा अध्यक्ष, पंडरिया
राहुल सिन्हा – निर्वाचित जिला महासचिव, युवा कांग्रेस कबीरधाम
वीरेंद्र जांगड़े – प्रदेश सचिव, कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़
शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी युवाओं का संगठनात्मक प्रदर्शन, सदस्यता अभियान में योगदान, जमीनी सक्रियता तथा पार्टी कार्यक्रमों में सहभागिता बेहतर रही है, जिसके आधार पर इन्हें अंतिम सूची में स्थान मिला है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद को लेकर अब मुकाबला इन छह दावेदारों के बीच माना जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इनमें से एक युवा नेता को कबीरधाम युवा कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष चुना जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिले में युवा कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा देने के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। वहीं बेस्ट परफॉर्मर सूची जारी होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
