कवर्धा : CBSE कक्षा 10वीं परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभ्युदय स्कूल, कवर्धा ने रिकॉर्डतोड़ अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। निरंतर उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर विद्यालय ने अपनी प्रतिष्ठा को और भी मजबूत किया है।शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान अभ्युदय स्कूल ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बेहतरीन परिणाम प्रस्तुत करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि सफलता उसकी पहचान बन चुकी है। 15 अप्रैल, 2026 को CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के नतीजों में विद्यालय ने शानदार उपलब्धि दर्ज कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया।लगातार बेहतर प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए
अभ्युदय स्कूल ने एक बार फिर यह साबित किया कि समर्पण, मार्गदर्शन और मेहनत का संगम ही सफलता की असली कुंजी है।इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में विशेष रहा। *अनेक विद्यार्थियों ने 5 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं आधे से अधिक विद्यार्थियों ने 80% या उससे अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्टता को सिद्ध किया। मेधावी विद्यार्थियों में *विभोर सोनी (98.6%) ने प्रथम, कुलदीप नरवरिया (95.2%) ने द्वितीय तथा अन्वेशा बोथरा (94.8%) ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया।साथ ही साथ स्वास्तिक गुप्ता (94.6%) ने चतुर्थ स्थान, अर्श गुप्ता (93.00%) ने पंचम स्थान प्राप्त किया। रीत्विक सिंह बैस (92.60%) ने षष्ठ स्थान, जबकि निधि केशरवानी (92.00%) ने सप्तम स्थान हासिल किया। वंशिका अग्रवाल (91.6%) ने अष्टम स्थान, सक्षम सिंह (91.40%) ने नवम स्थान तथा स्वास्ति सिंह गहरवार (91.4%) ने दशम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
विशेष उपलब्धि के अंतर्गत विभोर सोनी ने AI एवं SST में 100/100 अंक प्राप्त किए, अन्वेशा बोथरा एवं निधि केशरवानी ने गणित में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं मान्या ने AI विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तोरण साहू जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम, शिक्षकों की प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के अभ्युदय विद्यालय पर अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि आज यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।”उन्होंने आगे कहा कि अभ्युदय विद्यालय का यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की सतत मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ विश्वास का प्रतिफल है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक दिलाना नहीं, बल्कि
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकें। यह उपलब्धि हमारे समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है।अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।साथ ही अकादमिक प्रमुख श्रीमती व्ही. शोभा जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए हुए कहा कि अभ्युदय विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन, सुनियोजित अध्ययन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हमारे विद्यार्थियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पूरे वर्ष अध्ययन किया, वही आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।हमारा प्रयास केवल पाठ्यक्रम पूरा करवाना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की
क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के विश्वास का अद्भुत संगम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं।”अंत में विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभ्युदय स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। यह परिणाम हमारे समर्पित शिक्षकों, अनुशासित विद्यार्थियों एवं सहयोगी अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। भविष्य में भी हम इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
