कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश पर, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संपर्क अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत आज आर्मी ग्रुप कवर्धा के युवा अभ्यर्थियों से भेंट-मुलाकात कर संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके भविष्य को लेकर मार्गदर्शन किया गया।
युवा साथियों से संवाद के दौरान भाजयुमो जिला कबीरधाम के महामंत्री अमित चन्द्रवंशी एवं थानेश्वर जायसवाल ने ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा युवाओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। इनमें इंटर्नशिप योजना, स्किल डेवलपमेंट, लड़कियों के लिए हॉस्टल निर्माण, नालंदा लाइब्रेरी, अग्निवीर योजना, सब इंस्पेक्टर भर्ती, कांस्टेबल भर्ती, वनरक्षक भर्ती सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को कॉपी और पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में राजकुमार नेताम (जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), रविशंकर चन्द्रवंशी (सभापति जनपद पंचायत पंडरिया), यशवंत श्रीवास (मंडल महामंत्री कुकदुर), तुषार चन्द्रवंशी, उमेश्वर साहु सहित आर्मी ग्रुप के कोच एवं लगभग 50-60 युवा साथी उपस्थित रहे।
