कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने रेंगाखार जंगल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम छितपुरी कला के शासकीय स्कूल प्रांगण में व ग्राम नेवासपुर में ग्राम पंचायत भवन के सामने में कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य हेतु सांसद निधि से पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के चलते वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। भाजपा सरकार किसान, गरीब, युवा, महिला सभी वर्गों की चिंता कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

सांसद पांडेय वनांचल ग्राम तेलीटोला में पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर समस्या के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू
राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, भरत पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुकलाल मेरावी, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
