The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, December 1, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

The Fire News by The Fire News
October 18, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रदेश के हर गाँव और शहर में अधोसंरचना विकास से लेकर जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दी जा रही है। पंडरिया विधासनभा में भी नगर पालिक व नगर पंचायत के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लगातार प्रयासों से करोड़ों की सौगात मिली है। आज भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

IMG 20241018 WA0023 scaledविदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए विभाग द्वारा अबतक नगर पालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 6 करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए, नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं आज नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य और लक्ष्य जनसुविधाओं के विस्तार के साथ ही क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से रहा है। जब क्षेत्र का विकास होगा तो वहां की जनता का विकास भी सुनिश्चित होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी अबतक सड़क निर्माण, अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोड़ों की सौगात जनता की मिली है एवं ये सभी विकास कार्य प्रगति पर भी हैं। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। विगत 10 माह में प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है, जनसुविधाओं का विस्तार ध्रुव गति से आगे बढ़ रहा है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के कुशासन में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में बदहाली, अराजकता एवं जन अधिकारों का हनन हो रहा था आज भाजपा सरकार के सुशासन में वहां खुशहाली आ रही है। हमारे पंडरिया विधानसभा में 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त लाभार्थियों के खातों में जारी की गई। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है। हमारे शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया, पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान किया गया, करोड़ों के विकास कार्य जो वर्षों से ठप्प पड़े थे उसे पुनः शुरू करने का काम भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने केवल वादे किये और उन्हें पूरा करने की जगह केवल भ्रष्टाचार एवं घोटाले किये। आज जनता की आवाज को सुना भी जाता है, उनके सुझाव पर अमल भी किया जाता है और क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाता है। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफ़ नियत और सही विकास के संकल्प एवं सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से ही पूरा हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ। आपके सुझाव और क्षेत्र के विकास के साथ हम मिलकर समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। यह विकास कार्य अभी महज शुरुआत है, मोदी की गारंटी में जो भी वादे किये गए हैं उसे अक्षरशः पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी विकास कार्य एवं आप सभी की सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे उन्हें उठाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मैं इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत निवास करने वाले समस्तजनों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई देती हूँ और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूँ। इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 व 11 मेन रोड हाईस्कूल से विजय चन्द्रवंशी, मित्रसेन चन्द्रवंशी के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 38.70 लाख, वार्ड क्र 02 शा.पूर्व.मा.शाला से हीरा साहू के घर होते हुए नया बाजार तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 25.66 लाख, वार्ड क्र 01 मानिकचौरी रोड से बलराम साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 9.29 लाख, वार्ड क्र 04 शत्रुहन साहू के घर से सेखु साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10.32 लाख, वार्ड क्र. 13 बड़े रगरा रोड से बुधे यादव के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.00 लाख, वार्ड क्र. 01 में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक निर्माण एवं आदमकद मूर्ति स्थापना कार्य लागत 20.00 एवं वार्ड क्र. 07 में भारत माता चौंक निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य लागत 30.00 लाख रुपए इस प्रकार कुल 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ में युवा कांग्रेस कवर्धा पहुंची नई दिल्ली

Next Post

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!