कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ध्रुवे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
20 मई 2026 को गश्त के दौरान मवेशी बाजार दुकान के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर प्रदीप बंजारे को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 30 नग देशी शराब पाव, कुल 5.40 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक आर.एन. दीवान द्वारा की गई। टीम में गीता साहू, अभिनव रायजादा, रिखी राम, भूपेंद्र साहू, विद्या सिंह परमार, इम्तियाज खान, अमर पिल्ले, आकाश चौहान, कामिनी, सीमा और मेघा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी विभाग को मदिरा दुकानों के आसपास अवैध रूप से शराब संग्रहण और बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
