छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा व्यापक स्तर पर हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
जिले के 14 मंडलों में वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, हितग्राहियों से संपर्क और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, पंडातराई एवं कवर्धा शहर मंडल में विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में “चावल उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, अश्वन साहू, नितीश चंद्रवंशी, अमित वर्मा, दुर्गेश दुबे, नरोत्तम साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कवर्धा शहर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पार्षद योगेश चंद्रवंशी, डोनेश ठाकुर, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, भाजपा शहर उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
पूरे जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया।













