The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, February 9, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

“अमीर हाशमी ने जामिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीएसआर और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया विमर्श”।

"दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में विश्विद्यालय द्वारा पुस्तक का विमोचन"।

The Fire News by The Fire News
April 23, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
“अमीर हाशमी ने जामिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीएसआर और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किया विमर्श”।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

नई दिल्ली। जामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जामिया अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन (JICE-2025) में प्रतिष्ठित लेखक, फिल्मकार अमीर हाशमी ने “शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विविधता लाने में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) की संचार रणनीतियाँ” विषय पर अपना रिसर्च प्रस्तुत किया। अमीर हाशमी ने अपने रिसर्च में 2022 से सतत प्रेक्षण विधि के माध्यम से छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्यों के सुदूर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहकर गहन अध्ययन किया, जिसके निष्कर्ष इस रिसर्च के माध्यम से साझा किए गए।IMG 20250423 WA0012 1 scaledअपने प्रस्तुतिकरण के दौरान अमीर हाशमी ने यह रेखांकित किया कि किस प्रकार प्रभावी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व संचार रणनीतियाँ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक व्यापक, सशक्त और समुदायोन्मुख बना सकती हैं। उन्होंने विशिष्ट उदाहरणों के आधार पर यह दर्शाया कि किस तरह पारदर्शी संवाद एवं प्रभावी संचार के माध्यम से वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जा सकती है। हाशमी के अनुसार, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व की सफलता केवल वित्तीय सहायता पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह समुदाय के साथ जमीनी स्तर पर स्थापित होने वाले सार्थक संवाद पर आधारित होती है।IMG 20250423 WA0011 1 scaledअपने विश्लेषण में अमीर हाशमी ने टाटा स्टील, नुवाको सीमेंट, एनटीपीसी और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड जैसी कंपनियों के CSR प्रयासों का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने यह दर्शाया कि कैसे इन कंपनियों ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नवाचार को बढ़ावा दिया है। साथ ही, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, कार्यशालाओं एवं स्थानीय नेतृत्व विकास जैसे माध्यमों को सीएसआर पहलों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण साधन बताया। संचार प्रक्रिया में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को उन्होंने परिवर्तन का केंद्रीय कारक बताया।

IMG 20250423 WA0010 1 scaledहाशमी ने सीएसआर संवाद की बहुस्तरीय संरचना का विश्लेषण करते हुए कहा कि इसका वास्तविक प्रभाव तभी संभव है जब संवाद प्रचार तक सीमित न रहकर शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और नीति निर्माताओं के बीच जीवंत सहभागिता के रूप में स्थापित हो। उन्होंने सीएसआर को एक ‘सामाजिक साझेदारी’ के रूप में विकसित करने पर बल दिया, जिसमें सतत संवाद, निरंतर प्रतिक्रिया और सुधार की प्रक्रिया अनिवार्य है।

IMG 20250423 WA0008 1 scaledराष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के संदर्भ में अमीर हाशमी ने कहा कि सीएसआर पहलों को समावेशी शिक्षा, डिजिटल दक्षता तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप उन्मुख करना आवश्यक है। उन्होंने यह सुझाव दिया कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्थानीय भाषाओं, सांस्कृतिक पहचान एवं समुदाय विशेष की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को समाहित कर सीएसआर परियोजनाओं को अधिक प्रासंगिक एवं परिणामोन्मुखी बनाया जा सकता है।

IMG 20250423 WA0007 1अपने निष्कर्षों में हाशमी ने यह स्पष्ट किया कि सीएसआर परियोजनाओं का मूल्यांकन केवल व्यय या भौतिक संरचनाओं के निर्माण के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि दीर्घकालीन प्रभावों — जैसे शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि तथा शिक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन — के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने सीएसआर कार्यक्रमों के सतत निगरानी एवं हितधारक आधारित सुधार मॉडल को अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।IMG 20250423 WA0009 1 scaledअमीर हाशमी की इस रिसर्च पर सम्मेलन में उपस्थित प्रतिष्ठित शिक्षाविदों — जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ, प्रोफेसर जैसी अब्राहम, डॉ. इरम खान, प्रोफेसर सरोज शर्मा (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार), लेफ्टिनेंट कमांडर विनोद सिंह यादव, प्रोफेसर सारा बेगम और प्रोफेसर जसीम अहमद — ने विशेष रुचि दिखाई तथा गहन विमर्श किया। सभी ने हाशमी के गहन क्षेत्रीय अनुभव, व्यावहारिक दृष्टिकोण और सीएसआर संचार के नवाचार पर आधारित विश्लेषण की प्रशंसा की तथा इसे अत्यंत प्रेरणास्पद और शिक्षा नीति में नवाचार हेतु उपयोगी बताया।

सम्मेलन के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनौपचारिक शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय की अध्यक्ष प्रोफेसर नजमा अमीन के नेतृत्व में विभिन्न बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों ने सहभागिता की। इस सत्र में शिक्षा, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व तथा नीति निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विमर्श हुआ, जिससे सम्मेलन की विषयवस्तु को एक सार्वभौमिक और बहुआयामी दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अमीर हाशमी ने अपनी ओर से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय को उनकी पूर्व प्रकाशित पुस्तक “जोहर गांधी” भेंट स्वरूप प्रदान की। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ के मूल स्वतंत्रता सेनानियों, महिला स्वतंत्रता सेनानियों तथा आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों और योगदानों पर आधारित है। हाशमी ने यह कृति विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुस्तकालय को समर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को शैक्षणिक जगत से जोड़ने का प्रयास किया।

सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विशेष धन्यवाद जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ को दिया गया, जिनके सशक्त नेतृत्व और प्रेरणा से JICE-2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वतापूर्ण मंच का आयोजन संभव हो सका। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर मज़हर आसिफ भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) प्रारूप निर्माण समिति के भी एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

JICE-2025 के इस अवसर पर “डायवर्सिफाइड टीचर एजुकेशन” नामक पुस्तक का भी भव्य विमोचन संपन्न हुआ, जिसमें अमीर हाशमी द्वारा किए गए सम्पूर्ण रिसर्च को समाहित किया गया है। इस पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ, प्रोफेसर जैसी अब्राहम, डॉ. इरम खान, प्रोफेसर सरोज शर्मा, लेफ्टिनेंट कमांडर विनोद सिंह यादव, प्रोफेसर सारा बेगम और प्रोफेसर जसीम अहमद के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह पुस्तक अब अमेज़न सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और शिक्षा तथा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में रुचि रखने वाले शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मान्य होगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

बाल विवाह मुक्त अभियान के जागरूकता रथ को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Next Post

पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है, आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा : भावना बोहरा।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
Next Post
पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है, आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा : भावना बोहरा।

पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला न सिर्फ कायरता की पराकाष्ठा है बल्कि मानवता पर भी गहरा आघात है, आतंकियों को बक्शा नहीं जाएगा : भावना बोहरा।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!