The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, December 1, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पण्डरिया विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों से 5 हजार 333 गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 20.27 करोड़ रूपए का भुगतान।

किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, उनके कठिन परिश्रम का सही मूल्य मिलना जरूरी है-पंडरिया विधायक भावना बोहरा।

The Fire News by The Fire News
May 22, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पण्डरिया विधायक  भावना बोहरा के अथक प्रयासों से 5 हजार 333 गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 20.27 करोड़ रूपए का भुगतान।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 22 मई 2025। पण्डरिया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए आज का दिन राहत और खुशी भरा रहा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और राज्य सरकार के सहयोग से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया द्वारा कुल 20.27 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान 5333 गन्ना विक्रेता कृषकों को किया गया। यह भुगतान गन्ना पेराई सत्र 2024-25 के तहत एफ.आर.पी. 315.10 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई गन्ने की राशि के रूप में जारी किया गया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेन्द्र सिंह सवन्नी के सहयोग से संभव हुई, लेकिन इसके पीछे सबसे प्रमुख भूमिका पंडरिया विधायक भावना बोहरा की रही, जिन्होंने लगातार शासन-प्रशासन से संपर्क कर किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य किया। किसानों को अब शेष राशि का भुगतान भी शीघ्र मिलेगी।IMG 20250522 WA00021पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने यह सुनिश्चित किया कि गन्ना उत्पादक किसानों को उनके श्रम का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने समय-समय पर शक्कर कारखाने के प्रबंधन, विभागीय अधिकारियों और शासन के उच्च पदाधिकारियों से संवाद कर किसानों के भुगतान में आ रही अड़चनों को दूर करवाया। किसानों की समस्याओं को उन्होंने मजबूती से उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक भुगतान नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान और विश्वास की पूर्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पण्डरिया क्षेत्र के प्रत्येक किसान, श्रमिक और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। भविष्य में भी क्षेत्र के किसानों के हितों के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा, ताकि खेती लाभ का सौदा बने और किसान सशक्त बन सकें।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, और उनके कठिन परिश्रम का सही मूल्य मिलना बेहद जरूरी है। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह एक अहम कदम है, क्योंकि समय पर भुगतान से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि हमारे किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी जिम्मेदारी का भी परिचायक है। पंडरिया विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री केदार कश्यप और अन्य अधिकारियों के सहयोग से यह संभव हो सका है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। हम लगातार यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। यह मेरी प्राथमिकता है कि पण्डरिया क्षेत्र के सभी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया के एम. डी. उत्तर कुमार कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना विक्रेता कृषकों से एफआरपी 315.10 प्रति क्विंटल के मान से गन्ना खरीदी की गई थी जिसका कुल भुगतान योग्य राशि 47.31 करोड़ रूपए है जिसमे से 7.85 करोड़ पूर्ण में किसानों को भुगतान किया जा चूका था, साथ ही एन.सी.डी.सी नई दिल्ली से कारखाना निर्माण के लिए कार्यशील पूंजी ऋण 16.36 करोड़ का भी भुगतान किया गया था। गन्ना भुगतान शेष राशि रू. 39.46 करोड़ में से 20.27 करोड़ राशि का 06 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2025 तक के कुल 5333 गन्ना विक्रेता कृषकों को 315.10 रू. प्रति क्विंटल के मान से 22 मई 2025 को जारी किया गया है एवं शेष राशि का भुगतान अतिशीघ्र किया जाएगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न ग्रामों में 81 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

Next Post

गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा: वीरेन्द्र साहू।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा: वीरेन्द्र साहू।

गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा: वीरेन्द्र साहू।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!