The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, November 28, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए।

विष्णुदेव साय सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कर रही कार्य-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा।

The Fire News by The Fire News
March 7, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 07 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अहम घोषणाएँ की हैं। कवर्धा विधानसभा के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय परियोजना, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों, वर्ष 2025-26 के लिए 09 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग परियोजना की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विशेष अनुरोध किया था। जलाशय परियोजना से पानी का संचयन बेहतर तरीके से हो सकेगा, जिससे पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों से नहरों के पानी के प्रवाह में सुधार होगा, जिससे खेतों तक जल का सही तरीके से वितरण संभव होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह जल संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

IMG 20250307 WA0000छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जिले के सरोदा जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों सी.सी लाईनिंग कार्य राशि 20 लाख, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत सुतियापाट जलाशय मध्यम परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माईनर नहरों का निर्माण के लिए 05 करोड़ रूप्ए, केर्रानाला बैराज मध्यम सिंचाई परियाजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों का सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 55 लाख रूपए, छिरहा डायवर्सन के गेट उन्नयन एवं नहर लाईनिंग कार्य एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य, दमऊनाला व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग का कार्य के लिए 40-40 लाख रूपए, छीरपानी जलाशय सुदृढ़ीकरण कार्य राशि 01 करोड़ रूपए, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा की नीर जलाशय का निर्माण कार्य, विकासखण्ड कवर्धा के कोयलारी व्यपवर्तन के शीर्ष एवं नहरों का निर्माण कार्य के लिए 80-80 लाख रूपए राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

IMG 20250307 WA0001किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बजट के प्रावधान से जल प्रबंधन में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है और इन परियोजनाओं से किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा। यह बजट स्वीकृति न केवल एक बड़ी वित्तीय उपलब्धि है, बल्कि यह राज्य सरकार के विकास कार्यों की गति को और तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य के कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना कवर्धा विधानसभा के जल संसाधनों के प्रबंधन और किसानों की बेहतरी के लिए एक अहम कदम है, जो प्रदेश के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देने के साथ-साथ समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि नहरों की लाइनिंग से पानी का अपव्यय कम होगा और भूमि की उपजाऊ क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही, इन कार्यों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

लाखों किसानों को होगा फायदा-जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी।

जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि नहरों के निर्माण और जलाशय परियोजना से कबीरधाम जिले के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और फसल उत्पादन बेहतर होगा। राज्य सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र को मजबूती देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद-जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू।

जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू ने बताया कि नहरों के निर्माण से न केवल सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, जलाशय परियोजना से जिले के भूजल स्तर में सुधार होने की भी संभावना है, जिससे भविष्य में पेयजल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। कबीरधाम जिले के किसानों और आम जनता ने इस बजट प्रावधान पर हर्ष जताया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। सरकार की यह पहल किसानों की समृद्धि और जिले के सतत विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस बजट से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

जिले में सिंचाई सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा- जिला पंचायत सदस्य ईश्वरी साहू।

जिला पंचायत सदस्य ईश्वरी साहू ने बताया कि इस बजट प्रावधान के तहत जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया है। नहरों के निर्माण और लाइनिंग कार्य से जिले के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन को सशक्त बनाना और किसानों को समय पर सिंचाई का लाभ देना है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा।

Next Post

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया संकल्प लें: सतविंदर पाहुजा।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया संकल्प लें:  सतविंदर पाहुजा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया संकल्प लें: सतविंदर पाहुजा।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!