भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन अवसरों पर पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क एवं जनजागरण के विविध कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
भाजपा का “ग्राम चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्थानीय लोगों, लाभार्थियों एवं सामाजिक प्रमुखों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है।
कार्यक्रमों में सायं को चौपाल लगाकर लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है, जिसमें सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा हो रही है।
साथ ही, भाजपा कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी का यह मानना है कि संविधान का सच्चा सम्मान भाजपा ने किया है, जबकि कांग्रेस ने अतीत में डॉ. अंबेडकर और संविधान के मूल भाव का निरंतर अपमान किया है। इसी संदेश को लेकर कार्यकर्ता जनमानस के बीच जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी जनता से अपील करती है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।


