कवर्धा! नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस शुभ अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष समस्त पदाधिकारीगण शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएँ अधिकांश संख्या में पालकगण उपस्थित थे। इस समारोह के शुभ अवसर पर सम्माननीय मुख्य अतिथि के रूप में आकाश आहुजा उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स छत्तीसगढ़, दिनेश जैन, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स कवर्धा, अतुल देशलहरा मंत्री चेम्बर ऑफ कामर्स कवर्धा, संस्था के अध्यक्ष सतोष बोथरा जी, संस्था के निदेशक महावीर जैन जी. संतोष कोचर जी, एवं शाला के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह, मंचासीन थे। विशिष्ट अतिथियों के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया उस समय विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान की ध्वनि से ध्वनित हो उठा। विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समस्त सम्माननीय अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति परक मार्मिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये । शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य व संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सम्माननीय अतिथियों व संस्था के निदेशकगण ने अपने उद्बोधन में शाला की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक बातों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर सभी सम्माननीय अतिथि, संस्था के अध्यक्ष संतोष बोथरा जी व समस्त पदाधिकारियों व प्राचार्य ने विद्यालयीन परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।














