कवर्धा। विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने आज कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पथर्रा के आश्रित ग्राम आच्छी में सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत खैरवार के आश्रित ग्राम जोगीपुर में सीसी रोड तथा ग्राम पंचायत लखनपुर में सीसी रोड एवं आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, रोशन सिंह परिहार, शिवकुमार चंद्रवंशी, कुलेश्वर चंद्रवंशी, खिलेश्वर साहू, दिनेश चंद्रवंशी, नीतीश चंद्रवंशी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई और ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।















