The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, December 2, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल के 100 दिन पूरे गिनाई उपलब्धियां।

उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन, प्रेस कान्फ्रेंस में बताया जनसेवा हमारा संकल्प।

The Fire News by The Fire News
June 12, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल के 100 दिन पूरे गिनाई उपलब्धियां।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर नगर पालिका परिषद कवर्धा में उपस्थित प्रमुख अतिथियों को अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 100 दिन पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन कर जनता के नाम समर्पित किया । साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

http://thefirenews.live/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250612-WA0010.mp4

IMG 20250612 WA0008हमारा उद्देश्य-स्वच्छ सुंदर और विकसित शहर बनाना।

चंद्रवंशी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। उन्होंने बताया कि बीते 100 दिनों में नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, साथ ही कई वार्डों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नालियों की सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रवंशी ने पारदर्शी प्रशासन और जनता की सहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी असली ताकत है और आगे भी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होनें कहा कि नगर पालिका टीम पूरे कवर्धा वासियों को विश्वास में लेकर काम कर रही है उन्होनें भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव की छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सांसद संतोष पाण्डे के मार्गदर्शन में कवर्धा नगर पालिका ट्रिपल इंजन वाली सरकार की गति से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका नई ऊंचाइयों को छुएगी। स्वचछता के क्षेत्र में कार्य करते हुए सभी वार्डाे में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ प्रत्येक रविवार हमने तालाबो के सफाई का अभियान हमने जन भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता के दृष्टि से प्रारभ किया है।

IMG 20250612 WA0009100 दिन-मेहनत100 प्रतिशत।

उन्होनें अपनी बात रखते हुए कहा कि कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए आज 100 दिन पुरे हो रहे है। यह 100 दिन हमने अपना 100 प्रतिशत मेहनत व लगन से स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा बनाने के दिशा में एक कदम आगे बढाया है। आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में जहां पारदर्शिता, जन संवाद और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी गई, वहीं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्माण कार्य भी शुरू किए गए हैं। कवर्धा नगर वासियों ने जिस विश्वास के साथ हमारी टीम को सेवा करने का मौका दिया है नगर पालिका जनता और पालिका के सहयोग से चलने वाली सरकार है शहर को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सयुक्त भागीदारी की हमेशा आवश्यकता होती है।

पुस्तिका का विमोचनःजनता के सामने पारदर्शिता का प्रतीक।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज 100 दिन कार्यकाल के पुरे होने पर ‘‘शहर विकास पर आधारित पुस्तिका का विमोचन अपने स्थानीय प्रतिनिधित्व पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक, राजेन्द्र सलूजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण, पार्षदगणों की मौजूदगी में कराया जाकर कवर्धा की जनता को समर्पित किया। इसमें 100 दिनों के कार्याे के झलकियाँ दिखाने का प्रयास एवं बीते 100 दिनों के भीतर हुए प्रमुख कार्यों, विकास योजनाओं और नागरिक सेवाओं का विवरण दिया गया है। चंद्रवंशी ने पुस्तिका विमोचन के अवसर पर कहा, यह पुस्तिका केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और पारदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में क्षेत्रवार विकास कार्यों की जानकारी, संदेश, भविष्य का विजन व स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये कार्यो को दर्शाया गया है।

निर्माणाधीन कार्यो की दी जानकारी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी, उन्होनें बताया कि कवर्धा शहर के करपात्री स्कूल के सामने हनुमंत वाटिका का निर्माण, नगर पालिका कार्यालय के सामने चौपाटी निर्माण, नगर पालिका के पीछे वन विभाग कार्यो के सामने फूड पार्क का निर्माण, शिवाजी चौक का निर्माण, अटल परिसर का निर्माण, करपात्री स्कूल से होते हुए जिला पंचायत, बीएसएनएल कार्यालय से पीजी कॉलेज एवं पीजी कॉलेज से लेकर करपात्री स्कूल तक वॉकिंग टेक का निर्माण, पुराना नगर पालिका में पालिका बाजार का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है इसी तरह घोठिया रोड़ का चौड़ीकरण, रायपुर बिलासपुर मार्ग का सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रं. 25 व 26 के निवासियों के लिए पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ग्राम झलमला में किया सीसी रोड का भूमिपूजन।

Next Post

युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स. लोहारा में घेरा बीईओ कार्यालय।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स. लोहारा में घेरा बीईओ कार्यालय।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स. लोहारा में घेरा बीईओ कार्यालय।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!