टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, युवाओं में नई ऊर्जा का संचार: मनीराम साहू
कवर्धा। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिहा का गुरुवार को प्रथम बार कवर्धा आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पूरे शहर में स्वागत का माहौल उत्सव में तब्दील हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को कवर्धा-रायपुर मार्ग स्थित महिन्द्रा शो-रूम के पास कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष मनीराम साहू, सचिन गुप्ता, योगेश चंद्रवंशी महामंत्री भाजयुमो सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिहा का शानदार स्वागत किया। उनके स्वागत में भाजयुमो जिंदाबाद, राहुल टीकरिहा जिंदा बाद जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मोटरसाइकिल रैली के रूप में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय तक पहुंचाया। रैली के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के सिग्नल चौक, गांधी चौक और अन्य स्थानों पर भी टीकरिहा का फूल वर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर राहुल योगराज टीकरिहा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीढ़ शक्ति युवा हैं और युवा मोर्चा संगठन की अग्रिम पंक्ति में कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार के लिए जुट जाने का आह्वान किया। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर पार्टी की पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी होती है, मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगी। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही। कार्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला भाजपा के महामंत्री संतोष पटेल, नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर ठाकुर, महामंत्री सचिन गुप्ता, योगेश चंद्रवंशी सहित कवर्धा जिला के युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी सभी मंडल के अध्यक्ष मंडल के महामंत्री महामंत्री एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।