The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा चुनी गई वर्ष की उत्कृष्ट विधायक, सत्र 2024-25 में उनकी सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने हेतु मिला सम्मान।

पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार, उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है : भावना बोहरा।

The Fire News by The Fire News
March 21, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा चुनी गई वर्ष की उत्कृष्ट विधायक, सत्र 2024-25 में उनकी सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने हेतु मिला सम्मान।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया, वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही, इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विषय भी उठाए जो जनता की मूल भावनाओं से जुड़े हुए थे।

IMG 20250319 WA0010 1भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। भावना बोहरा ने इस वर्ष विधानसभा में पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश, महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं सबसे पहले पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है और यह सम्मान मैं उन्हें ही समर्पित करती हूँ। मैं पूरे सदन एवं विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ.रमन सिंह , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आभार व्यक्त करती हूँ। इन एक वर्षों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं सदन के सभी सम्मानीय सदस्यों से बहुत कुछ सिखने को मिला। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रक्रियाओं को समझने के साथ ही अपने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने का अवसर मिला।मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है। इस प्रयास में मुझे क्षेत्रवासियों और सदन के सम्मानीय सदस्यों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी। हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ कार्य करें। विधानसभा सत्र के माध्यम से हमें अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गति देने, जनता की समस्याओं को उनकी आवाज बनकर मुखरता से उनके निदान हेतु बात सरकार के सामने रख सकें ताकि उनका त्वरित निराकरण हो सके और जनता को सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी अवरोध के मिलते रहे।

आपको बताते चले की उत्कृष्ट विधायक के चयन हेतु विधानसभा में चयन समिति होती है जिसके सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से एक-एक उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है। इस चयन प्रक्रिया में सदस्य को चुनने हेतु वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में उस सदस्य के आचरण, संसदीय प्रक्रियाओं व परंपरा का पालन करने तथा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने सहित सदन में होने वाले विभिन्न चर्चाओं, प्रश्नकाल, शुन्य काल जैसे होने वाले विभिन्न चर्चाओं में सक्रियता के साथ भाग लेते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराने पर चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीडीएस दुकानों के संचालन, महिला पर्यवेक्षकों की भर्ती एवं नवजात शिशुओं के पोषण का उठाया मुद्दा।

Next Post

सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर के विकास की रखी मांग।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने अब तक किसानों के खाते में 46.77 करोड़ रुपये किया हस्तांतरित  

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

स्लग: कवर्धा ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
Next Post
सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर के विकास  की रखी मांग।

सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर के विकास की रखी मांग।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!