The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी में किया अटल परिसर का लोकार्पण,कहा भारत के नवनिर्माण में अटल का व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा है: भावना बोहरा।

अटल के सुशासन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने हम कटिबद्ध हैं : भावना बोहरा।

The Fire News by The Fire News
April 10, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी में किया अटल परिसर का लोकार्पण,कहा भारत के नवनिर्माण में अटल  का व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा है: भावना बोहरा।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

25 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्व.अटल की स्मृति में नगर पंचायत इंदौरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लोकार्पण किया और समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व सुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर नगर पंचायत इंदौरी की अध्यक्ष मित्रीन बाई महँगी लाल मांडले , सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।IMG 20250410 WA0011 2 scaledपंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर यहां के निवासियों को बड़ी सौगात दी इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु जो सौगातें दी एवं अपने सुशासन में आजीवन राष्ट्र की प्रगति और राष्ट्र के नागरिकों की उन्नति में समर्पित रहे। भारत के नवनिर्माण में उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। अटल जी के सुशासन एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करते हुए जनकल्याण व प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आज उनके ही आदर्शों को स्मरण करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार के रूप में प्रदेश में सुशासन का उदय हुआ है। आज प्रदेश में विकास की रफ़्तार हमारे गाँव-गाँव में ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से हो रहे हैं, जनता की सुविधाओं,अधोसंरचना विकास, सड़कों का विस्तार, आवास का निर्माण, घर घर शुद्ध पेयजल, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था आज भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पूर्ण पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जनता तक सीधे उसका लाभ पहुँच रहा है।IMG 20250410 WA0010 1 scaledउन्होंने कहा कि नगर पंचायत इंदौरी में भी विकास कार्य तीव्र गति से चल रहें हैं। भाजपा की सरकार बनने के बार महज 15 महीनों के भीतर ही नगर पंचायत इंदौरी में लगभग 4 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है बहुत से कार्य प्रगति पर हैं तो कुछ पूर्ण हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना विकास हेतु 3 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति मिली है, इसके तहत सीसी.रोड निर्माण, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रमुख स्थलों में हाईमास्ट लाईट व ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की स्थापना, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, मुक्तिधाम का उन्नयन, ख़राब सड़कों की मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा जिससे नगरवासियों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इंदौरी बस स्टैण्ड से छोटे रगरा व्हाया बड़े रगरा बहरमुड़ा तक पैच रिपेयर मरम्मत कार्य के लिए 4 लाख 54 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। IMG 20250410 WA0004 1 scaledविधायक निधि के तहत लगभग 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दौरी का 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने की स्वीकृति भी मिली है जिससे नगरवासियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी।IMG 20250410 WA0007 1 scaledभावना बोहरा ने आगे कहा कि आज इंदौरी नगर पंचायत के हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से हो रहें हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज इंदौरी नगर की लगभग 2000 हजार महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है। लगभग 5300 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख तक निशुल्क उपचार मिल रहा है। नगर के 1600 से अधिक किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला वहीं 3100 रुपए/क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई। विधानसभा के 18000 से अधिक परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है। इन सभी कार्यों और योजनाओं से आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में व्यापक सुधार आने के साथ ही जनता आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।IMG 20250410 WA0009 1 scaledतत्पश्चात नगर पंचायत इंदौरी में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों, विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और गर्मी को देखते हुए नगर में पर्याप्त जल व बिजली की सुचारू व्यवस्था एवं जनसमस्याओं को सुना और उसके तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सन्दर्भ में भी विस्तृत चर्चा की और नगरवासियों को इसका लाभ दिलाने में आ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर में जल सार्वजानिक जल संसाधनों, हैण्ड पम्पों के रखरखाव एवं पर्य्पट बिजली की आपूर्ति हेतु सम्बंधित विभाग की अग्रिम तैयारी रखने के संबंध में निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात भी कही।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

सक्रीय सदस्य सम्मलेन में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कहा आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन रहा भारत।

Next Post

समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश।

समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!