The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास से निरंतर हो रहे विकास कार्य

नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम पंचायत कुंडा में विधायक भावना बोहरा ने किये करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

The Fire News by The Fire News
November 20, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास से निरंतर हो रहे विकास कार्य
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज नगर पंचायत इंदौरी एवं ग्राम कुंडा में क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निकाय क्षेत्र में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड मद से 63 लाख 28 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं एवं विधायक निधि से 31 लाख 4 हजार रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण हेतु 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह विधायक भावना बोहरा द्वारा कुल 2 करोड़ 64 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात जनता को दी गई।

IMG 20241120 WA0007 scaled IMG 20241120 WA0005 scaled IMG 20241120 WA0002इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और जनता की मूलभूत सुविधाओं से लेकर गाँव-गाँव तक सड़को का विस्तार एवं पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरी प्रतिबद्धता से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

IMG 20241120 WA0003 IMG 20241120 WA0001उन्होंने आगे कहा कि हमारे पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य ठप्प पड़ें थें, योजनाओं के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किये गए, किसानों के अधिकारों का हनन हुआ और जनता से किये वादे केवल कागजों तक ही सिमित रहे। लेकिन आज भाजपा सरकार में सुशासन के सूर्योदय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से पूरे प्रदेश का कायकल्प हो रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में उद्योग स्थापना एवं रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 में हमारे पंडरिया ब्लॉक को समूह -3 (कैटेगरी C वर्ग) में रखा गया है। जिससे यहां नवीन उद्योग स्थापना हेतू पूँजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज नगर पंचायत इंदौरी और ग्राम कुंडा में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता में भी एक विश्वास जागा है। डबल इंजन भाजपा सरकार में आज निकाय क्षेत्रों का जिस प्रकार ध्रुव गति से विकास हो रहा है, संसाधनों एवं सुविधाओं का विस्तार हो रहा है उससे स्पष्ट है कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर लगातार जोर दिया जा रहा है, आज नगर पंचायत इंदौरी में सी.सी. रोड,आर.सी.सी. रोड, नाली निर्माण,चौक सौन्दर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना जैसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 70 लाख एवं ग्राम पंचायत कुंडा में मंडी बोर्ड व विधायक निधि से 94 लाख 32 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं,ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं, जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कवर्धा के कार्यकर्ताओं ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई जयंती

Next Post

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में लोकमाता अहिल्याबाई त्रिजन्मशताब्दी एवं बिरसा मुण्डा 150वीं समारोह सम्पन्न

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में लोकमाता अहिल्याबाई त्रिजन्मशताब्दी एवं बिरसा मुण्डा 150वीं समारोह सम्पन्न

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में लोकमाता अहिल्याबाई त्रिजन्मशताब्दी एवं बिरसा मुण्डा 150वीं समारोह सम्पन्न

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!