The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

The Fire News by The Fire News
February 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

विधायक भावना बोहरा द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया पंजीयन

 

इस वर्ष 15 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शिवभक्तों के लिए विशेष आयोजन किया गया है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में हजारों विवाहित जोड़ें और श्रद्धालु एक साथ पुरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस पुण्य

IMG 20260213 WA0079 1 अवसर पर शामिल होकर रुद्राभिषेक करने हेतु विवाहित जोड़ों और श्रद्धालुओं को अपना पंजीयन कराना होगा जिसके लिए वे अपनी नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से पंजीयन पत्र प्राप्त कर उसमें उल्लेखित जानकरी दर्ज कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा एवं महाप्रसादी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन को लेकर जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना पंजीयन कराया है।

 

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर सनातन संस्कृति के प्रसार हेतु धार्मिक आयोजन एवं पद यात्रा किये हैं। सावन माह में प्रतिवर्ष अमरकंटक में उनके द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्री जो अमरकंटक में जलाभिषेक के लिए कठिन पद यात्रा करके जाते हैं उनकी सेवा एवं सुविधा के लिए वहां निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की जाती है जहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों का आगमन होता है और उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलता है। गत वर्ष स्वयं विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर से जल लेकर भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा की। उन्होंने 6 दिनों में माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से लहनी, खुड़िया, पंडरिया, मोहतरा से डोंगरिया महादेव में शिवजी का जलाभिषेक करने के तत्पश्चात डोंगरिया महादेव से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व शिवजी का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा समाप्त की जिसमें सैकड़ों कांवड़ यात्री भी उनकी इस यात्रा में सहभागी बने। एक बार पुनः उनके द्वारा ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक का पुण्य आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवन भोलेनाथ जी के प्रति भक्तजनों की आस्था और पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं जनता के स्नेह और सहयोग से इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन एवं पुण्य अवसर पर ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की

IMG 20260213 WA0080 सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर 151 मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पार्थिव शिवलिंग पर विवाहित जोड़ें एवं श्रद्धालु एक साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक करेंगे। यह आयोजन सामूहिक भक्ति, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना का अद्भुत संगम होगा, जहाँ हम सभी एक साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना करेंगे। रुद्राभिषेक के पश्चात् पुरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का प्रवाह संस्कार किया जाएगा। यह आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सनातन परंपराओं से जोड़ने, धार्मिक संस्कारों को संरक्षित करने तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। मैं पंडरिया विधानसभा की जनता से आग्रह करती हूँ कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी से बड़ी संख्या में पधारें। आप सभी की उपस्थिति, सहभागिता एवं आशीर्वाद इस आयोजन को और अधिक सफल, भव्य एवं पुण्यदायी बनाएगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का हुआ इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में चयन 

Next Post

अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वर्णिम स्वागत, प्रदेश को दिलाया डबल गोल्ड , इस वर्ष 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वर्णिम स्वागत, प्रदेश को दिलाया डबल गोल्ड , इस वर्ष 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

February 13, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का हुआ इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में चयन 

February 13, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर गोपाल वर्मा।

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने अब तक किसानों के खाते में 46.77 करोड़ रुपये किया हस्तांतरित  

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

स्लग: कवर्धा ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

February 9, 2026
Next Post

अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वर्णिम स्वागत, प्रदेश को दिलाया डबल गोल्ड , इस वर्ष 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!