The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, February 8, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर कांवडियों, पदयात्रियों, श्रद्धालुओं को मिल रही विशेष सुविधा

जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा बोल बम समितियों को दिया जा रहा बाबा भोरमदेव का प्रतीक चिन्ह

The Fire News by The Fire News
July 15, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के पहल पर कांवडियों, पदयात्रियों, श्रद्धालुओं को मिल रही विशेष सुविधा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा – 15 जुलाई 2025। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पवित्र अवसर पर अमरकंटक मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल लेकर कबीरधाम स्थित पुरात्तव, ऐतिहासिक और जनआस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव, जलेश्वर महादेव डोंगरिया, पंचमुखी बूढ़ा महादेव कवर्धा सहित प्रदेश के अनेक स्थानों से महादेव मंदिरों में जल अभिषेक के लिए विशाल बोल बंम दल पदयात्रा का सिलसिला पूरे सावन माह चलता है। अमरकंटक से मुख्यतः गोपालपुर, लमनी, खुड़िया, बजाक, हनुमतखोल, पोलमी, पंडरिया, पांडातराई, डोंगरिया, पोड़ी, कवर्धा, भोरमदेव मार्गों पर भगवा वस्त्रों में रंगा हुआ कांवरियों का जत्था मनमोहक दृश्य पूरे सावन महीनों में देखने को मिलता है। कांवर यात्रा के दौरान बोल बंम, बंम बोल और हर-हर महादेव, हर नर्मदे, हर हर नर्मदे, का जयकारा मन, तन और आत्मा को भक्ति रस में विभोर कर देता है।

IMG 20250715 WA0029
उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने देश, प्रदेश एवं कबीरधाम जिला से अमरकंटक आने वाले समस्त कांवरियों, पदयात्रियों, श्रद्धालुओं के निःशुल्क रूकने, भोजन, भंडारा, प्रसादी की व्यवस्था मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक मुख्य मार्ग में किया गया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में समस्त कांवरियों, जत्था पदयात्रियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार कि कोई कमी न हो इसकी चिंता करते हुए चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सतत निगरानी किए जा रहे है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मार्गों तक कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

IMG 20250715 WA0024

पुलिस प्रशासन द्वारा कांवरियों को पदयात्रा के दौरान पुलिस पेट्रोलिग टीम द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है।
अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर जाने वाले कांवरियों जत्था के रुकने एवं विश्राम के लिए ग्राम पंचायत के भवन, स्कूल, वन विभाग के विश्राम गृह, मार्गों में स्थित समस्त सामुदायिक भवन में व्यवस्था किया गया है। कवर्धा शहर में कृषि उपज मंडी तालापुर, नगर पालिका परिषद सामुदायिक भवन ट्रांसपोर्ट नगर, वीर सावरकर भवन एवं यूथ क्लब में कांवरियों के लिए रुकने का व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही भोरमदेव मार्ग में समनापुर स्कूल, अमलीडीह, राजानवागांव पंचायत, अजीविक केन्द्र, स्कूल भवन और भोरमदेव परिसर में रुकने एवं विश्राम व्यवस्था किया गया है।

IMG 20250715 WA0027

अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में रुकने एवं भंडारा व्यवस्था में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, दउवा गुप्ता, सुधीर केशरवानी, निशांत कुमार झा, श्री निर्मल द्धिवेदी, मंजीत बैरागी, रामसिंह ठाकुर एवं उनके टीम लगे हुए है। अब तक अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में 1500 से अधिक कांवडियों, श्रद्धालुओं ने निःशुल्क भोजन, प्रसादी का ग्रहण किया है।
अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में प्रथम श्रवण सोमवार से अभी तक रुकने वाले एवं भंडारा प्रसादी प्राप्त करने वाले बोल बम समिति में जय मां महामाया बोल बम समिति ग्राम पेन्ड्रीकला, मां शीतला बोल बंम समिति ग्राम दुबहा, श्री शिवलहरी डाक बंम कवर्धा, नीलकंठ महादेव बोलबंम समिति रोहरा, जोगीपुर, मां शीतला बोलबंम समिति जीताटोला, बोल बंम समिति डोगरीगढ, मां महामाया बोल बंम समिति ग्राम मानिकचौरी, आदि बोल बम समिति शामिल है।

IMG 20250715 WA0025

बोल बम समितियों को दिया जा रहा बाबा भोरमदेव का प्रतीक चिन्ह

IMG 20250715 WA0030

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल बोल बम समितियों को बाबा भोरमदेव का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जा रहा है। इस प्रतीक चिन्ह का उद्देश्य श्रद्धालुओं में एकता, पहचान और भक्ति भाव को सुदृढ़ करना है। यह चिन्ह बाबा भोरमदेव की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक बनकर हर कांवड़िए के मन में श्रद्धा की ज्योति जलाएगा। इस पहल के माध्यम से उपमुख्यमंत्री शर्मा ने यह संदेश दिया है कि यह यात्रा केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, समर्पण और संगठित श्रद्धा का पर्व है।

IMG 20250715 WA0028

बोल बम समितियों को दिया जा रहा यह प्रतीक चिन्ह स्मृति के रूप में भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बनेगा और आने वाले वर्षों में भी कांवड़ यात्रा को एक विशेष पहचान देगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न

Next Post

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य रहे अमित अब भाजयुमो के महामंत्री

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के माटी मं बने पारिवारिक फिल्म “मंगलसूत्र” 6 फरवरी ले कवर्धा के सब्बो टॉकीज मं रिलीज

February 5, 2026
Next Post
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!