कोरबा । अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में 11 मई को पीटीकोटी दीनदयाल मार्केटपावर कोरबा में “मातृवंदना सम्मान एवं इंडिया आर.के. किड्स टैलेंट रनवे” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन आराधना मानव विकास, बिलासपुर एवं नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी एवं राकेश सोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, अध्यक्षता बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल एवं कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत मंच पर उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन।
3 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों ने फैशन शो, नृत्य, संगीत एवं सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ और नारी सम्मान जैसे मुद्दों पर बेटियों ने भावनात्मक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए बच्चों ने उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं राजपूतानी संस्कृति को मंच पर जीवंत किया।
तीन आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता, विजेता हुए सम्मानित।
9-10 मई को प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की गई थी। प्रतियोगिताएं तीन समूहों में आयोजित की गईं:
ग्रुप A (3-6 वर्ष):
भारतीय परिधान वॉक: 1. मिथलेश साहू, 2. प्रियांशु गुप्ता, 3. सक्षम साहू।
टैलेंट: 1. ओशिका महत्व, 2. मोक्ष साहू, 3. गर्वित बनया।
ग्रुप B (7-11 वर्ष):
भारतीय परिधान वॉक: 1. शिवांग अग्रवाल, 2. आशिता अग्रवाल, 3. देवांशी दास
डांस: 1. दानवी साहू, 2. आशना सोनवानी, 3. सिद्धि बजाज।
टैलेंट: 1. ध्रुवंश रातें, 2. कीर्तिश नायर, 3. कियारा।
ग्रुप C (11-17 वर्ष):
फैशन शो: 1. आराध्या सिंह (राजनांदगांव), 2. हर्षित साहू (अंबिकापुर), 3. मिनाज चतुर्वेदी (भिलाई)।
नृत्य: 1. अश्विका साव, 2. श्रेया सोनी, 3. पुनीत इकाई।
टैलेंट: 1. मिलिंद साहू, 2. नियति अग्रवाल, 3. ख्याति भिंडवाल।
31 माताओं को मिला “मातृवंदना सम्मान”
कार्यक्रम में मातृत्व के विभिन्न स्वरूपों को सम्मानित करते हुए 31 महिलाओं को “मातृवंदना सम्मान” प्रदान किया गया। इनमें ई-रिक्शा चालक सरिता साहू एवं सोनिया साहू, गौसेवा में राधिका साहू एवं उषा मुनव्वर, समाजसेवी समिता सिंह, जानकी साहू, मोनिका अग्रवाल, डॉ. चांदनी, शिला सिंह गहरवार और आरती सिन्हा जैसी महिलाएं शामिल रहीं।
सफल संचालन एवं सहयोग।
कार्यक्रम का मंच संचालन रविंद्र साहू एवं ज्योति चोपड़ा ने किया। निर्णायक मंडल में रीना साहू, मिताली यदुवंशी, ईशा दास शर्मा एवं राहुल अग्रहरि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मंडावारानी, सहेली ज्वैलर्स रायपुर एवं फिजिक्स वाला कोरबा का सहयोग रहा।
आयोजिका कविता सोनी का संकल्प।
कविता सोनी ने बताया कि वे बीते 5 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। बीते वर्ष रायपुर व दिल्ली में भी इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। उनका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच देना एवं मातृत्व को सम्मानित करना है।




