The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, February 7, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे शुभारम्भ, विकास कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन सौगात

The Fire News by The Fire News
July 3, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

6 जुलाई रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह का पंडरिया आगमन होगा। रविवार को सुबह 11 बजे, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे और क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे, इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर पंडरियावासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अध्यक्षता और लोक निर्माण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

IMG 20250703 WA0044

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव में भावना दीदी की गारंटी में विधानसभा की महाविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा में करने का संकल्प किया था। अपने इसी संकल्प को पूरा करते हुए 6 जुलाई 2025, रविवार को 5 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारंभ कर रहीं हैं जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसके पूर्व भी उनके द्वारा 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है जो यथावत जारी रहेगी। पिपरिया,पंडरिया,पांडातराई,कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा।

IMG 20250703 WA0045

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा की यह मेरे लिए एक अत्यंत ही गौरव का क्षण है कि भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता से जो वादा किया था और जनता ने विश्वास प्रकट कर अपनी सेवा का जो अवसर मुझे दिया उस विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम एक और गांरटी को पूरा करने जा रहे हैं। पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत कर रहें हैं जिससे आवागमन की कमी और महाविद्यालय की दूरी उन छात्राओं की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बन सकें। इसके पूर्व भी जिन 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है वह भी निरन्तर जारी रहेगी। इस तरह हम पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहें हैं।

IMG 20250703 WA0043

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 1000 बेटियों को इस सेवा का लाभ मिलें और वे शिक्षा ग्रहण करके अपने सपनों को पूरा कर सकें, जिन क्षेत्र में उनकी रूचि हैं उन क्षेत्रों में सफलता अर्जित करके अपने परिवार, पंडरिया विधानसभा और छत्तीसगढ़ सहित हम सभी का नाम रोशन करें। इस सेवा के माध्यम से उन सभी बेटियों के परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक संबल मिलेगा जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंतित रहते थे और महाविद्यालय भेजने में संकोच करते थे। परन्तु अब बेटियां अपने घरों से निकलकर महाविद्यालय पढ़ने जा रही हैं और उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में संपर्क करके पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं और उसमें पूछी गई जानकारी को अंकित करके पुनः उसी केंद्र में जमा करना होगा जहाँ से उनका पंजीयन पूर्ण कर पहचान पत्र दिया जाएगा। पंडरिया एवं पिपरिया महाविद्यालय में दो पालियों में कक्षाएं लगती हैं जिसके मद्देनजर दोनों पालियों की छात्राओं को भी घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने जाने की सुविधा मिलेगी। सभी महाविद्यालयों हेतु समय सारिणी भी तय की जा चुकी है और किन-किन ग्रामों में किस समय छात्राओं को उपस्थित रहना होगा उसकी सूचना भी दी जा चुकी है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूँ कि इतने अल्प सूचना में उन्होंने हमें अपना बहुमूल्य समय दिया है और इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न अधोसंरचना निर्माण व विकास कार्यों की सौगात भी उनके माध्यम से ईस कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा वासियों को मिलने वाली है। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की उन सभी नारी शक्तियों को महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा,खेल,व्यवसाय,जनजागरुकता, सशक्तिकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बहुत सी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उन्हें प्रोत्साहित किया है। क्षेत्र में बहुत से ऐसे सुदूर गाँव हैं जहाँ से छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में आवागमन की पर्याप्त सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही थी उनकी समस्याओं को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया था और आज मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है की हमने जो संकल्प किया था वह आज पूरा हो रहा है और क्षेत्र की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा साथी ही वह भी पढ़कर अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Next Post

शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में एनएसयुआई ने फूंका उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सोढ़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक भावना बोहरा ने किया 35 प्रतिभाओं का सम्मान

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

February 7, 2026
छत्तीसगढ़

वोट के लिए ‘छत्तीसगढ़ियावाद’, पर राजभाषा आयोग में 8 साल का ‘वनवास’; आखिर कब तक ठगी जाएगी छत्तीसगढ़ी? – माखन चंद्रवंशी

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य रहे अमित अब भाजयुमो के महामंत्री

February 6, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के माटी मं बने पारिवारिक फिल्म “मंगलसूत्र” 6 फरवरी ले कवर्धा के सब्बो टॉकीज मं रिलीज

February 5, 2026
Next Post
शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में एनएसयुआई ने फूंका उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला

शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में एनएसयुआई ने फूंका उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!