भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन शासकीय नवीन महाविद्यालय कुंडा के प्राचार्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

*NSUI जिला महासचिव विकाश चंद्रवंशी* ने कहा कि कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि छात्रों के नेतृत्व विकास, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को मजबूत करने का माध्यम है। चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की समस्याएं प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
NSUI ने अपनी प्रमुख मांगों में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने तथा चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा करने की मांग की है। संगठन ने यह भी कहा कि छात्रों के अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना आवश्यक है।

NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर NSUI कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष अमर चंद्राकर,जिला महासचिव मुकेश यादव,जिला सचिव राहुल चंद्रवंशी,के साथ अन्य पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
