कवर्धा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हेतु नवीन सदस्यों की सूची जारी हो गई है। जिसके अध्यक्ष राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय हैं और सचिव कलेक्टर गोपाल वर्मा होंगें। वहीं कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत अन्य 19 सदस्यों को शामिल किया गया है।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा के अध्यक्ष व राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा 5 लोगों को नामांकित किया गया है। जिसमें पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू को भी सदस्य बनाया गया है। नरेश साहू वर्तमान में अतरिया खुर्द के सरपंच हैं और भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य नियुक्त होने पर नरेश साहू ने राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।