The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, February 12, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका एवं जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश।

पालिका व पंचायत की समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश।

The Fire News by The Fire News
May 15, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका एवं जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार नगर पालिका एवं पंचायत स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है । आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र,विधायक कार्यालय पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया एवं जनपद पंचायत पंडरिया तथा नगर पंचायत पांडातराई की संयुक्त समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। IMG 20250515 WA0009 scaledसमीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर में अवैध रूप से अतिक्रमण एवं जमीन पर किये गए कब्जों को प्राथमिकता से हटाए जाने,हरिनाला पुल निर्माण और सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और उसमें तेजी लाने, अटल चौक निर्माण कार्य, बाईपास निर्माण तथा नगर व जनपद पंचायत अंतर्गत हो रहे सभी सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति व वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही नए सब्जी मंडी में विस्थापना, जनपद पंचायत मद के अंतर्गत जमीन, शहर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, तालाबों का गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण, गांधी चौक स्थित ट्रांसफर्मर के विस्थापना के संबंध में चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी को देखते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति के प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भी जायजा लिया एवं जनता को बिजली व पानी को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की बात अधिकारियों को कही है। वहीं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत धरसा में हुए अतिक्रमण को हटाने, पानी टंकी निर्माण कार्य की जांच करने, विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति और पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौन्दर्यीकरण, तालाबों के गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न और निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत हुईं।IMG 20250515 WA0012 scaledविधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, लगभग डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है। वर्षों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण के लिए 76 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार अधोसंरचना निर्माण, सड़कों का निर्माण,सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। अधोसंरचना मद के तहत पंडरिया नगर में कुल 3 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक के कार्यों को स्वीकृति मिली है, बजट 2025-26 में 16 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है। IMG 20250515 WA0013 scaledइसके साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण हेतु 21 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं। नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास के लिए 8 करोड़ रुपए, पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग के निर्माण हेतु 15 करोड़ रुपए, पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है। हमारा प्रयास है लगातार इन सभी विकास कार्यों की समीक्षा की जाए जिससे सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष भी रहें और उन्हें निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी भी मिलती रहे। हमारा उद्देश्य हमारे पंडरिया विधानसभा को विकसित, सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले।

बैठक में नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे , उपाध्यक्ष सुमित तिवारी , नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी , उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर , जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू , उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी , सभी वार्ड के पार्षद, जनपद सदस्य, एवं सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पांडातराई शहर व ग्रामीण में हो रही अधोषित विद्युत कटौती।

Next Post

कांग्रेसियों ने फूंका मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर गोपाल वर्मा।

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने अब तक किसानों के खाते में 46.77 करोड़ रुपये किया हस्तांतरित  

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

स्लग: कवर्धा ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
Next Post
कांग्रेसियों ने फूंका मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला।

कांग्रेसियों ने फूंका मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!