The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, February 26, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न

The Fire News by The Fire News
February 26, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रश्न सदन के समक्ष पूछा। इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा में सड़कों के नवीनीकरण, शासकीय अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता, पात्र हितग्राहियों को आवास एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रोत्साहन राशि जैसे जनहित के विषयों को प्रमुखता से रखा।

 

भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूछा कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2026 तक कितनी नई एवं पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति मिली है? इनमें से कितनी सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है? लंबित सड़कों के निर्माण को पूरा करने के लिए विभाग ने क्या कोई

IMG 20260226 WA0031 3 scaled समयसीमा निर्धारित की है? सदन में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने बताया कि कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2026 तक 28 नई सड़कों की स्वीकृति मिली है तथा पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति निरंक है। इनमें से 9 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, 17 अपूर्ण है तथा 1 अप्रारम्भ है। भावना बोहरा में सदन को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विगत 10 वर्षों से एक भी सड़कों के नवीनीकरण हेतु स्वीकृति प्रदान नहीं कि गयी है और 45 ऐसे सड़कें हैं जिनके नवीनीकरण की तत्काल आवश्यकता है परंतु विगत 5-10 वर्षों से उन सड़कों का नवीनीकरण नही किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने छः ऐसे सड़कों का उल्लेख किया जो चलने की स्थिति में नही हैं उसका नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के नवीनीकरण हेतु मद को लेकर भी असमंजस बना हुआ है जिसकी वजह से नवीनीकरण में विलंब हो रहा है। भावना बोहरा ने प्रमुखता से उन 45 सड़कों सहित बकेला से खाम्ही,खैरावार से बोड़तरा, देवसरा से गोरखपुरकला व अन्य 3 सड़कों को भी उस सूची में शामिल कर कुल 51 सड़कों के नवीनीकरण हेतु अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने व इसमें आ रहे अवरोधों को दूर करने सदन से मांग की।

 

भावना बोहरा ने कहा कि बांगर मुख्य मार्ग से लेकर कोटनापानी सोलापारा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क ₹138.61 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई परंतु कुछ दिनों बाद उसे निरस्त कर दिया गया और विभाग द्वारा उसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहले ही स्वीकृति मिलने की बात कही गई जो कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक है। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस विषय को वह स्वयं संज्ञान में लेंगे।

IMG 20260226 WA0031 2 scaled

भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना सूची में दर्ज पात्र परिवारों में से कितने परिवारों को आवास प्रदान किया जा चुका है? वर्तमान में कितने परिवार आवास से वंचित हैं? पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध पूर्णता का प्रतिशत क्या है? पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कितने आवास निर्माणधीन और कितने पूर्ण हुए हैं ? पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अपूर्ण आवास कब तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है? जिसके लिखित इत्तर में उप मुख्यमंत्री जी ने बताया कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना सूची में दर्ज पात्र परिवारों को आवास प्रदान करने के संबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी निरंक है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध पूर्णता का 93.59 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 2,235 आवास निर्माणधीन और 32,614 आवास पूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हितग्राही द्वारा स्वयं कराया जाता है, अतः निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

IMG 20260226 WA0031 1 scaled

स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के विषय में भावना बोहरा ने पूछा कि क्या कबीरधाम जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में असमानता/विलंब की स्थिति बनी हुई है? यदि हाँ तो इसके सम्बन्ध में कितनी शिकायतें वर्ष 2025 से जनवरी, 2026 तक प्राप्त हुईं हैं? क्या इस असमानता व विलम्ब की शिकायतों की जाँच कराई गई हैं? यदि हाँ तो दोषियों पर क्या कार्यवाही की गई है? लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि कबीरधाम जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में असमानता / विलंब की स्थिति वर्तमान में नहीं हैं किन्तु इस विषय पर पूर्व में कुछ शिकायतें / मांग जिला स्तर पर प्राप्त हुए थे।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि में भेदभाव पूर्ण अनियमित भुगतान संबंधित पाये गये शिकायतों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला चिकित्सालय के पूर्व में वितरित 1142 प्रकरणों को नियमानुसार वितरण किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय को पुनः प्रेषित किया गया है। शिकायत पर संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों को पत्र प्रेषित कर संबंधितों के शिकायत का निराकरण किया गया हैं तथा 01 प्रकरण पर जांच जारी है।

IMG 20260226 WA0031 scaled

भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि जिला अस्पताल कवर्धा में वर्तमान में स्वीकृत चिकित्सकों (सामान्य एवं विशेषज्ञ) की कुल संख्या कितनी है? इनमें से कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं? रिक्त पदों को भरने हेतु क्या कार्रवाई की जा रही है? कबीरधाम जिले के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेषज्ञ चिकित्सकों (जैसे- सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट आदि) के कितने पद स्वीकृत हैं? और वर्तमान में कितने पद रिक्त हैं? पदस्थापना हेतु क्या समय-सीमा निर्धारित की गई है? चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं संसाधनों की कमी के कारण कबीरधाम जिले से प्रतिवर्ष कितने मरीजों को रायपुर अथवा अन्य जिलों में रेफर किया जा रहा है? लोक स्वास्थ्य मंत्री जी ने बताया कि जिला कबीरधाम में 30 पद रिक्त हैं चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। चिकित्सा अधिकारी एवं

IMG 20260226 WA0031 4 scaled चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर भर्ती सतत् प्रक्रिया है। निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। जिला चिकित्सालय से जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक 500, जनवरी से दिसंबर 2025 तक 594 तथा जनवरी 2026 में 57 मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य सेवा (टरचरी केयर सेवा) हेतु रेफर किया गया है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट आय-व्यय का ब्योरा नहीं यह संकल्पित बजट है:- पार्षद दीपक सिन्हा

Next Post

गौरवपथ निर्माण की धीमी गति देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

गौरवपथ निर्माण की धीमी गति देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

February 26, 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट आय-व्यय का ब्योरा नहीं यह संकल्पित बजट है:- पार्षद दीपक सिन्हा

February 26, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा। नगर पालिका वार्ड नंबर 11 पार्षद दीपक सिन्हा ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-27 को “जनविश्वास का बजट” बताते हुए कहा कि यह संकल्पित

February 26, 2026
छत्तीसगढ़

युवा संसद कार्यक्रम 2026 का शानदार आयोजन सम्पन्न  युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात सदन में रखी….

February 25, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

February 25, 2026
छत्तीसगढ़

सीजी बजट 2026-27 दूरदर्शी और जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब – जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू

February 25, 2026
Next Post

गौरवपथ निर्माण की धीमी गति देख नाराज हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!