The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पंडरिया के कुई में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क स्थापना जल्द करने सदन में उठाया मुद्दा

राशन कार्ड नवीनीकरण, नगरीय निकाय क्षेत्रों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं उचित मूल्य दुकानों के संचालन के संबंध में भी पूछा प्रश्न

The Fire News by The Fire News
December 17, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पंडरिया के कुई में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क स्थापना जल्द करने सदन में उठाया मुद्दा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क की स्थापना को लेकर प्रश्न उठाया इसके साथ ही नगरीय निकायों में रिक्त पदों पर अस्थाई व्यवस्था, राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं संलग्नीकरण किये गए एवं नवीन उचित मूल्य की दुकानों के संबंध में भी प्रश्न किया।

IMG 20241215 WA0073 2 scaledभावना बोहरा ने पूछा की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र एवं फूड पार्क की स्थापना हेतु ग्राम कुई, विकासखंड पंडरिया में कुल रकबा 11498 हेक्टेयर शासकीय भूमि का चयन किया गया था एवं भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही न्यायालय नायब तहसीलदार, कबीरधाम के समक्ष प्रक्रियाधीन थी? क्या इसका निवारण किया जा चुका है ? यदि नहीं तो कब तक किया जावेगा तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अमूमन कितने समय में औद्योगिक एवं फूड पार्क की स्थापना की जावेगी? जिसके प्रतिउत्तर में विभागीय मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र एवं फ़ूड पार्क की स्थापना हेतु ग्राम कुई, तहसील पंडरिया में कुल रकबा 11.498 हेक्टेयर शासकीय भूमि के हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है जिसे कलेक्टर, जिला-कबीरधाम द्वारा भूमि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित की गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के उपरांत जल्द ही फूडपार्क की स्थापना की जा सकेगी।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पंचायत इंदौरी में कौन-कौन से पद रिक्त हैं, उनमे भर्ती कब तक की जाएगी एवं रिक्त पदों पर अस्थाई की गई है तो उसके संबंध में जानकारी के संबंध में प्रश्न पूछा! जिसके उत्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पंडरिया में उप अभियंता, लेखापाल, सहायक वर्ग 02, राजस्व उप निरीक्षक के 1-1 पद एवं सहायक वर्ग-03 के 2 पद रिक्त हैं। नगर पंचायत पांडातराई में उप अभियंता एवं लेखापाल के 1-1 पद तथा नगर पंचायत इंदौरी में उप अभियंता, लेखापाल, राजस्व उप निरीक्षक एवं सफाई दरोगा के 1-1 पद एवं सहायक वर्ग-03, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं भृत्य के 2-2 पद रिक्त हैं जिसमें भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। नगर पालिका परिषद् पंडरिया में उप अभियंता के अस्थाई व्यवस्था हेतु डी. आर. साहू उप अभियंता, नगर पंचायत बोड़ला को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी की नगर पालिका पंडरिया में लेखापाल के अस्थाई व्यवस्था हेतु अजय पटेल, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत पांडातराई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पालिका परिषद् पंडरिया में सहायक ग्रेड़-03 के अस्थाई व्यवस्था हेतु भूपेन्द्र मानिकपुरी, सहायक ग्रेड़-03, नगर पंचायत पांडातराई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पंचायत पांडातराई में उप अभियंता के अस्थायी व्यवस्था हेतु पी.एल. इन्दौरिया, उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पंचायत इंदौरी में उप अभियंता का पद रिक्त है, अस्थाई व्यवस्था हेतु संजय मोटवानी, उप अभियंता, नगर पंचायत देवकर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत इंदौरी में लेखापाल का पद रिक्त है अस्थाई व्यवस्था हेतु राजेश चन्द्रवंशी, लेखापाल नगर पंचायत पिपरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भावना बोहरा ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संबंध में प्रश्न भी उठाया कि वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के मध्य संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में से किन-किन दुकानों का संलग्नीकरण कर, कब से संचालित किया जा रहा है? क्या उक्त संलग्नीकरण किए गए दुकानों के पुनः आबंटन के संबंध में निविदा की प्रक्रिया अपनाई गई? यदि हां तो अब तक किन-किन दुकानों के संबंध में निविदा बुलाई गई तथा कितने आवेदन प्राप्त हुए? साथ ही संलग्नीकरण किए गए तथा वर्तमान में संचालित हो रहे उचित मूल्य की दुकानों का विवरण भी उन्होंने माँगा! इसके प्रतिउत्तर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल ने जानकारी दी की वर्ष 2022-23 में कुल 6, वर्ष 2023-24 में 5 एवं 2024-25 में कुल 3 उचित मूल्य की दुकानों में संलग्नीकरण किये गए तथा नवीन आबंटित उचित मूल्य की दुकानें संचालित है जिसमें कुछ दुकानों के लिए पुनः नवीन आबंटन हेतु विज्ञापन दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की वर्तमान में पंडरिया विधानसभा में कुल 246 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। भावना बोहरा ने राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल कितने नवीन राशन कार्ड बनाए गए हैं? नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु कितने आवेदन वर्तमान स्थिति में लंबित हैं? तथा पुराने राशन कार्ड के नवीनीकरण आदेश पश्चात कबीरधाम जिले में कुल कितने पुराने राशन कार्डों का नवीनीकरण किया गया है एवं कितने राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाना शेष है? जिसके प्रतिउत्तर में खाद्य मंत्री ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत 01 जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक कुल 6815 नवीन राशनकार्ड बनाए गए हैं। वर्तमान में नवीन राशनकार्ड बनाए जाने हेतु 408 आवेदन लंबित हैं। कबीरधाम जिले में कुल 266494 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया गया है एवं 10257 राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु शेष हैं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु विधानसभा में सक्रियता से जनहित के मुद्दों व क्षेत्र के विकास के संबंध में विषयों को उठाया जा रहा है। भावना बोहरा ने कहा कि औद्योगिक एवं फ़ूड पार्क की स्थापना से हमारे पंडरिया विधानसभा में आर्थिक गतिविधयों को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है की हम जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करें और क्षेत्र में विकास व व्यासायिक गतिविधयों को बढ़ावा दें ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके और हमारा क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पीजी कॉलेज कवर्धा में मनाया गया सुशासन महोत्सव

Next Post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुघासी दास बाबा की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर गोपाल वर्मा।

February 11, 2026
छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने अब तक किसानों के खाते में 46.77 करोड़ रुपये किया हस्तांतरित  

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

स्लग: कवर्धा ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

February 9, 2026
छत्तीसगढ़

सवर्ण एकता मंच कवर्धा ने यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध से ईडब्लूएस व आरक्षण के विरुद्ध भरी हुंकार

February 8, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

February 8, 2026
Next Post
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुघासी दास बाबा की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुघासी दास बाबा की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!