The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Saturday, April 11, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ 

The Fire News by The Fire News
April 11, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

 

17 गाँव के हजारों किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

IMG 20260411 WA0064 scaled

किसानों की सुविधा के लिए संवेदनशील पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। सुतियापाट जलाशय परियोजना के आज भूमिपूजन से विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरियाIMG 20260411 WA0065, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है। रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा। आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा

IMG 20260411 WA0060 scaled, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है। मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ। यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण

IMG 20260411 WA0062 scaled अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

 

उन्होंने कहा कि आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

IMG 20260411 WA0058

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति हेतु 78 करोड़ से अधिक की लागत से समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत सुतियापाट जलाशय सतही स्त्रोत से 54 गांवो में जल आपूर्ति हेतु रणवीर से मरका तक पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिली है। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।

IMG 20260411 WA0060 scaled

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश

April 11, 2026
छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का किया लोकार्पण, श्री रामचरित मानस महायज्ञ में भी हुए शामिल

April 10, 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा बिना चुनाव के भी गांव में पहुंचतीं है – नितेश  पार्टी के गांव चलों बस्ती चलों अभियान में भाजपा के जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने 

April 10, 2026
छत्तीसगढ़

अभ्युदय की बेटी बनी सिविल जज, 11वीं रैंक से रचा इतिहास 

April 10, 2026
छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने पीएम जनमन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

April 10, 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में मजदूरों की मजदूरी 4 माह से लंबित – भाजपा सरकार की घोर लापरवाही उजागर – अमन वर्मा

April 10, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!