The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, October 24, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन, कहा संघर्ष से सफलता में किसानों और जनता का मिला विशेष सहयोग

भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

The Fire News by The Fire News
March 16, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने किया सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन, कहा संघर्ष से सफलता में किसानों और जनता का मिला विशेष सहयोग
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का विधायक भावना बोहरा ने किये भूमिपूजन, किसानों के जो हित में होगा उसके लिए हमेशा कार्य करुँगी।

IMG 20240316 WA0029

किसानों के हक़ व अधिकार को लेकर एवं पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए वर्ष 2017 में बहुप्रतीक्षित परियोजना सुतियापाट जलाशय के ग्राम पिपराटोला से रणवीरपुर तक लेफ्ट बैक केनाल के लगभग 16 किलोमीटर लंबे नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 16.50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस परियोजना को रोक दिया गया था। विदित हो की भावना बोहरा द्वारा इस कार्य के लिए लगातार किसानों व क्षेत्रवासियों के साथ आन्दोलन किया गया और विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसे भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में प्रमुखता से जनता के समक्ष रखा था। जनता ने उनपर विश्वास जताते हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई और आज पंडरिया विधायक ने अपने वादे अनुरूप सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए इसके साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि आज का यह दिन उनके लिए बहुत ही ख़ास और विशेष दिन है। किसानों के अधिकार के लिए हमने कड़ा संघर्ष किया है। इसमें पंडरिया विधानसभा के हजारों किसानों,क्षेत्रवासी,पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भी सक्रीय भूमिका रही जिससे आज हम सफल हुए हैं इसका पूरा श्रेय मैं उन सभी को देना चाहती हूँ, जिन्होंने इस संघर्ष में हमारा साथ दिया। चुनाव के पूर्व भी हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्रवासियों और किसानों से यह वादा किया था की हम सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के कार्य को शुरू करेंगे और आज हमें बहुत ही प्रसन्नता है की हमारा यह प्रयास सफल हुआ। हमारे किसान भाई-बहन हर मौसम में चाहे वह तपती धूप हो या कड़ाके की ठण्ड या बारिश हर समय हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं, खून-पसीना एक कर फसल उगाते हैं ताकि कोई भूखा न रहें, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनके इस परिश्रम का उपहास किया।हमने एक लक्ष्य तय किया था की किसानों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे वर्ष 2020 में हमने 40 गाँव के किसानों के साथ इस संघर्ष की शुरुआत की थी और किसान अधिकार रैली एवं पदयात्रा निकाली। इसके साथ ही किसान आक्रोश रैली के माध्यम से हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर,बैलगाड़ी एवं पदयात्रा की। कई बार कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और शासन प्रशासन को हमने पत्र लिखा, आन्दोलन किया, रैलियां निकाली परन्तु कुम्भकरणीय नींद में सोई कांग्रेस सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। एक वो दिन था और आज का दिन है, वहां से आज का यह सफ़र हमें जीवन भर याद रहेगा।भावना बोहरा ने आगे बताया कि सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया जिससे पंडरिया विधानसभा के 26 से अधिक गाँव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों तक इस कार्य को लटकाने का काम किया, लेकिन किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से हमने लगातार संघर्ष करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ी। लगभग 16 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 16 किलोमीटर लंबे इस कैनाल से ग्राम पिपरटोला, खजरी, कल्याणपुर, ब्राह्मणटोला, सिल्हाटी, विचारपुर, सिंगारपुर, ढोढमा नवापारा, सुखतरा, बाजगुड़ा, तिलईभाट, राम्हेपुर, दैहानडीह, खैरबना, दसलाटोला, नवघटा, सबराटोला, रेंगाटोला, रंजीतपुर, पटपर, जमुनिया, डोंगरिया तथा बिरेन्द्र नगर एवं रणवीरपुर सहित आस-पास के गाँव के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। पर्याप्त जल आपूर्ति से उनके फसल बर्बाद होने से बचेंगे और उच्च गुणवत्ता के फसल उत्पादन से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। आज का दिन मेरे लिए भावुकता से भरा होने के साथ ही हर्ष से परिपूर्ण भी है। मैनें पंडरिया विधानसभा के अपने परिवारजनों और किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा होते देखना सच में बहुत ही भावुक करने वाला है। एक जनप्रितिनिधि होने के नाते मैनें हमेशा ही अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है जिसमें क्षेत्रवासियों का भी सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मैं अपने इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करती रहूंगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कृषि विभाग के भ्रष्ट अधिकारी पर मेहरबान डिप्टी सीएम विजय शर्मा,‍ 80 लाख रुपए का गबन करने वाले अधिकारी का प्रमोशन होना बड़ा सवाल

Next Post

नवपदस्थ कृषि उपसंचालक ने किया पदभार ग्रहण, विभाग के कर्मचारियों ने किया स्वागत

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

राज्य मे प्रथम बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का मंत्री निवास में जलपान व स्नेहिल सम्मान

October 20, 2025
छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

October 18, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में ‘बिहान स्वदेशी बाजार’ से जगमगाई आत्मनिर्भरता की रोशनी

October 17, 2025
छत्तीसगढ़

गुरुकुल में जिला स्तरीय अन्तर्विद्यालयीन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

October 16, 2025
छत्तीसगढ़

गुरुकुल में जिला स्तरीय अन्तर्विद्यालयीन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन”

October 16, 2025
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया में महिला के घर से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, एक गिरफ्तार

October 14, 2025
Next Post
नवपदस्थ कृषि उपसंचालक ने किया पदभार ग्रहण, विभाग के कर्मचारियों ने किया स्वागत

नवपदस्थ कृषि उपसंचालक ने किया पदभार ग्रहण, विभाग के कर्मचारियों ने किया स्वागत

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!