The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, November 28, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा।

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा।

The Fire News by The Fire News
March 7, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के संबंध में आज विधानसभा में प्रश्न पूछा इसके साथ ही उन्होंने दुर्ग संभाग अंतर्गत नागरिकों से हुई धोखाधड़ी और उस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं नागरिकों से हुई धोखाधड़ी में रिकवरी पैसों के संबंध में प्रश्न किया।

IMG 20250303 WA0054 2भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में दिनांक 1 जनवरी, 2024 से दिनांक 1 फरवरी, 2025 तक किन-किन चिटफंड कंपनियों या संस्थाओं के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है? शिकायत पश्चात उनके विरुद्ध क्या-क्या कार्रवाई करते हुए कितने आरोपी गिरफ्तार किये गए? कितने व्यक्तियों की कितनी राशि की रिकवरी की गई? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि उक्त अवधि में दुर्ग संभाग में धोखाधड़ी के कुल 7 प्रकरण सामने आए हैं जिसमें से 2 पर अपराध पंजीबद्ध किये गए हैं वहीं बाकि 5 प्रकरण पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है जो विवेचना में हैं। इन प्रकरणों में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोई भी राशि की रिकवरी नहीं की गई है।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिएविधानसभा अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगते हुए प्रश्न पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पांच वर्ष पूर्ण किये जा चुके सड़कें कितनी हैं? पांच वर्ष पूर्ण कर ली गई कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य विभाग की ओर से प्रस्तावित है एवं इनमें से कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य स्वीकृत हो गया है? शेष बची सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य कब तक पूर्ण हो जावेगा? इसके प्रतिउत्तर में लिखित रूप से उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में कुल 147 सड़कें है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 05 वर्ष पूर्ण कर ली गई 147 सड़कों में से 119 सड़कों में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति विभिन्न वर्षों में दी जा चुकी है एवं वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत है। शेष सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति बजट उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाती है।

उन्होंने जवाब में बताया कि कवर्धा विकासखंड अंतर्गत कुल 25 सड़कें जिसकी लम्बाई 97.99 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 88 सड़कें जिसकी कुल लम्बाई 429.65 किलोमीटर एवं सहसपुर लोहरा विकासखंड अंतर्गत 34 सड़कें जिसकी लम्बाई 110.25 है इस प्रकार कुल 637.88 किलोमीटर सड़कें हैं। वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत हुईं हैं जिसके अंतर्गत कवर्धा विकासखंड में कुल 5 सड़कें इंदौरी से बहरमुड़ा,गेगड़ा से चचेड़ी,मरका से खैरवार,मेनरोड से हीरापुर एवं बनईपुर से बहवलिया कुल लम्बाई 12.60 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड में 4 सड़कें बसनी से प्राणखैरा, कुम्ही से बोड़तरा, महीडबरा से घोघरा-बीरूलडीह, झिरियाकला से सिरमाडबरी जिसकी कुल लम्बाई 28.85 किलोमीटर, सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत कुल 4 सड़कें सहसपुर लोहरा से बिरेन्द्रनगर, खैरझिटी से सेमरिया, बिरेन्द्रनगर से कोहड़िया एवं मेनरोड (SH-09) से रक्से तक कुल लम्बाई 21.75 है इस प्रकार कुल 63.20 किलोमीटर सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत है।

स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दिसंबर, 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक किस-किस मद में कितनी कितनी राशि प्राप्त हुई? प्राप्त राशि से जिले में किन-किन कार्यों के लिए या दवा उपकरण क्रय के लिए कितनी राशि खर्च की गई, व्यय राशि एवं कार्यों के संबंध में शिकायत की गई थी? यदि हाँ, तो क्या कार्यवाही की गई ? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंडरिया विकासखंड में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और गतिविधियों के लिए कुल प्राप्त 242.51 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 199.21 लाख रुपए, सहसपुर लोहारा विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 190.66 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 153.00 लाख रुपए, पिपरिया (कवर्धा) विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 102.62 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 172.47 लाख रुपए, बोड़ला विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 239.02 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 200.31 लाख रूपए हैं और इन सभी विकासखंडों में कुल प्राप्त राशि का पूर्ण रूप से विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों के लिए व्यय किया जा चुका है।

वहीं जिला चिकित्सालय कबीरधाम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 45.19 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 84.79 लाख रुपए, एन.यू.एच.एस.कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30.77 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 54.47 लाख रुपए एवं डी.पी.एम.यू. कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 488.24 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1042.18 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसका विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों में पूर्ण रूप से प्राप्त राशि का व्यय किया गया है। इस प्रकार जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न मदों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1339.00 लाख रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1906.44 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिनका पूर्ण उपयोग किया जा चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि राशि व्यय एवं कार्यों के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

नगर पालिका उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन पवन जायसवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Next Post

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई ‘‘कैरियर काऊंसलिंग‘‘

November 27, 2025
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित युथ पार्लियामेंट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

झारखंड में चितेरे फाउंडेशन का विस्तार: डायरेक्टर बलबीर विश्वकर्मा का तीन दिवसीय दौरा सफल

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

भोरमदेव जंगल में 3 किमी भीतर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर शराब और 1040 किलो लाहन नष्ट

November 26, 2025
छत्तीसगढ़

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व 120 किलो महुआ लाहन जप्त

November 25, 2025
Next Post
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!