ग्राम राजानवागाव के युवा सरपंच प्रत्याशी महेंद्र राय ने ग्राम का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महेंद्र राय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए ग्राम विकास की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण उत्थान से जुड़े अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने किया समर्थन व्यक्त
ग्रामवासियों ने उनके दौरे पर सहयोग और समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणों ने अपने समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रमुख रहीं। प्रत्याशी महेंद्र राय ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वे प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करेंगे।

जनसंपर्क अभियान में बढ़ती सक्रियता है वे लगातार मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने समर्थन में माहौल बना रहे हैं।
महिलाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि वे एक ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझे और विकास के लिए काम करे। महेंद्र राय को लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।















