विगत दिनों छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता रायपुर स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें कबीरधाम जिले की श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्र खिलेश्वर पटेल का रहा दबदबा।
रायपुर की कोटा स्टेडियम में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कबीरधाम की ओर से दिव्यांग खिलाड़ी खिलेश्वर पटेल ने 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और लंबी कुद में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
खिलेश्वर पटेल की जीत पर खुशी का माहौल बना हुआ है।
खिलेश्वर पटेल जीतकर वापस आए तो श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एम शारदा प्रबंधक श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल डॉ. आदित्य चंद्रवंशी खेल शिक्षक अविनाश चौहान, अनिल चंद्रवंशी, लता साहू, गणेश यादव, उमाकांत एवं समस्त शिक्षकगण ने बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए भी दी।















