कवर्धा जिले के लिए गौरवपूर्ण खबर है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में जिले के तीन छात्रों ने टॉप-10 में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
पांडातराई के जयेंद्र जायसवाल ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रिंसी चंद्राकार ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल कर छठवां स्थान हासिल किया। इसी क्रम में मौली चंद्रकार ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ नवां स्थान पाया है।
जिले के इन होनहार विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर परिजन, शिक्षक और समस्त जिलेवासियों ने गर्व जताया है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।




