कवर्धा – रामकृष्ण पब्लिक स्कूल (RPS) एवं अभ्युदय स्कूल, कवर्धा के मध्य टेनिस बॉल से खेला गया फाइनल क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 8 ओवरों में 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभ्युदय स्कूल की टीम RPS के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने मात्र 114 रन ही बना सकी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अखिलेश शर्मा को बेस्ट बॉलर, दीपक सोनी को बेस्ट फील्डर तथा शानदार ऑलराउंड खेल के लिए उमाशंकर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया।
मैन ऑफ़ द मैच – उमाशंकर साहू

बेस्ट बॉलर – अखिलेश शर्मा

बेस्ट फिल्डर – दीपक सोनी

मैच के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आदित्य चंद्रवंशी एवं प्राचार्या श्रीमती शारदा सहित विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच खेला गया यह फाइनल मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा।
इस शानदार जीत पर समस्त रामकृष्ण पब्लिक स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














