The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 

The Fire News by The Fire News
March 2, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

 

होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली

 

रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

IMG 20260302 WA0076 1

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहीं हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए

IMG 20260302 WA0078 scaled योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से उन्हें बेहतर शिक्षा देने का हम प्रयास कर रहें हैं ताकि बेटियां भी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

 

उन्होंने आगे कहा कि होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

IMG 20260302 WA0076

भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।

IMG 20260302 WA0080 scaled

होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी जी, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा जी,श्रीमती गौरी देवी साहू जी, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, जनपद अध्यक्ष लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, नगर पंचायत इंदौरी अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई मांडले जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा धुर्वे जी, श्रीमती राजकुमारी साहू जी, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा जी, श्रीमती रेखा पनगर जी, श्रीमती मोंगरा साहू जी, श्रीमती पार्वती सुनहले जी, बबली साहू जी, श्रीमती मीना पटेल जी, श्रीमती पुष्पा साहू जी, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

आज सिग्नल चोक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल तिकरिहा का करेंगे भव्य स्वागत अभिनन्दन उमंग पांडे

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

आज सिग्नल चोक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल तिकरिहा का करेंगे भव्य स्वागत अभिनन्दन उमंग पांडे

March 2, 2026
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सौगात: ग्राम खड़ौदा में 30 लाख की लागत से पंचायत भवन व पुलिया निर्माण का भूमिपूजन

March 1, 2026
छत्तीसगढ़

पटूआ–महली मार्ग को टू-लेन बनाने की मांग, नरेश साहू ने विधायक भावना बोहरा को सौंपा पत्र

March 1, 2026
छत्तीसगढ़

संगठन को मिली नई ऊर्जा: अमन पाटस्कर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

March 1, 2026
छत्तीसगढ़

NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल रंग लाई,

March 1, 2026
छत्तीसगढ़

चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष राकेश का कवर्धा पहुंचने पर स्वागत

February 28, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!