The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, December 23, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन।

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है : भावना बोहरा।

The Fire News by The Fire News
March 12, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन।
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में होली मिलन एवं आग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

IMG 20250312 WA0011 IMG 20250312 WA0010 इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

IMG 20250312 WA0008 IMG 20250312 WA0007उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आज डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। इन्ही जनहित व विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई।

IMG 20250312 WA0009 1नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आई हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। भावना दीदी की गारंटी में हमने जो संकल्प किये हैं उन संकल्पों को पूरा करते हुए अब हमर संकप पत्र एवं अटल संकल्प पत्र में किये गए संकल्प से पंडरिया विधानसभा का हर गाँव,शहर व नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

IMG 20250312 WA0006भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।

IMG 20250312 WA0005होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, नगर पालिका पंडरिया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 प्रत्याशी उत्तरा साहू सहित कबीरधाम जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, नए स्कूलों की स्वीकृति एवं मछली पालन हेतु अनुदान के संबंध में विधानसभा में उठाया प्रश्न।

Next Post

मीर फाउंडेशन ने ‘बोलती नदी 2030’ विज़न का अनावरण किया: छत्तीसगढ़ की सकरी नदी के पुनर्जीवन की दिशा में वैश्विक प्रयास।

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

महिला कोच के रूप में शिक्षिका विधि तिवारी के नेतृत्व में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

December 23, 2025
छत्तीसगढ़

मनरेगा के नाम बदलने क़ो लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना

December 23, 2025
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

December 19, 2025
छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को बड़ी राहत, युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव_ बेमेतरा

December 19, 2025
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामू बैगा कराएंगे महामृत्युंजय जाप, 19 दिसंबर से बुढ़ा महादेव मंदिर में होगा विशेष आयोजन

December 18, 2025
छत्तीसगढ़

संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

December 18, 2025
Next Post
मीर फाउंडेशन ने ‘बोलती नदी 2030’ विज़न का अनावरण किया: छत्तीसगढ़ की सकरी नदी के पुनर्जीवन की दिशा में वैश्विक प्रयास।

मीर फाउंडेशन ने 'बोलती नदी 2030' विज़न का अनावरण किया: छत्तीसगढ़ की सकरी नदी के पुनर्जीवन की दिशा में वैश्विक प्रयास।

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!