The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Monday, March 30, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति 

The Fire News by The Fire News
March 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

 

 

 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सशक्त हो रहे ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र, 4.02 करोड़ रु. से अधिक के विकास व अधोसंरचना कार्यों की मिली स्वीकृति

IMG 20260330 WA0066

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर स्वीकृति मिल रही है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सुविधा व उनकी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति दी है वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 12 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार और मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में 6 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार कुल ₹4 करोड़ 2 लाख 88 हजार की स्वीकृति मिली है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी साथ ही जनता को सुगम आवागमन व मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

IMG 20260330 WA0066

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कह कि अंत्योदय के लक्ष्य और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु कटिबद्ध डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा, निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में सीसी रोड सह नाली निर्माण हेतु ₹1करोड़ 24 लाख 19 हजार रुपए की सौगात देने के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 30 लाख 65 हजार की स्वीकृति से विभिन्न ग्रामों में सी.सी. रोड, नाली व पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मैं माननीय राजस्व मंत्री

IMG 20260330 WA0066 टंकराम वर्मा जी का भी आभार व्यक्त करती हूं। इन विकास कार्यों से गांवों में बेहतर सुविधा, बारिश के समय जलभराव से राहत, किसानों, विद्यार्थियों और आमजनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। हर गांव तक सुविधाओं का विस्तार करना और जनाकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है इसके लिए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख 4 हजार रु. की स्वीकृति से गाँव-गाँव तक विकास सुनिश्चित होगा। जनता को योजनाओं का लाभ मिले, नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो, अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं।

 

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्तमान समय में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 500 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें कुछ पूर्ण हो चुके हैं कुछ टेंडर प्रक्रिया है और कुछ प्रगति पर हैं जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस वर्ष मुख्य बजट में 200 किलोमीटर

IMG 20260330 WA0066 अतिरिक्त सडक निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में किसानों को सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 78 करोड़ की स्वीकृति मिली है जिससे 54 से अधिक सुखा ग्रस्त गाँव के किसान व ग्रामवासियों को सिंचाई तथा पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों की बात करें तो 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, 3500 नए पीएम आवास, पेयजल आपूर्ति के लिए 15 पानी टैंकर की सुविधा, वनांचल के 11 विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली की पहुँच सुनिश्चित हुई हैं। वनांचल क्षेत्रों में इन्हीं सार्थक प्रयासों और विकास व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आज 400 से अधिक आदिवासी परिवारों ने घर वापसी कर पुनः अपने मूल धर्म में प्रवेश किया। नगरीय निकाय क्षेत्रों की बात करें तो पंडरिया एवं पांडातराई में बाईपास का निर्माण, बहुप्रतीक्षित हरिनाला पुल का निर्माण, नालंदा लाइब्रेरी की स्वीकृति, मिनी स्टेडियम, व्यावसायिक परिसर, नगर पालिका पंडरिया हेतु नवीन भवन की स्वीकृति जैसे कई विकास व अधोसंरचना के कार्य हो रहे हैं साथ ही मूलभूत सुविधाओं

IMG 20260330 WA0066 की पहुँच भी जनता तक सुनिश्चित हो रही है। पांडातराई एवं रणवीरपुर में उप तहसील की स्थापना, बिरेन्द्र नगर, कुंडा एवं कुकदुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय एवं कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, पुरे विधानसभा में 35 हजार से अधिक आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1000 की आर्थिक सहयता जैसे अनेक जनहित की योजनाओं व विकास कार्यों से आज पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है और आमजनों के जीवन में उसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

 

विधायक भावना बोहरा द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत कार्य

 

जनता की आकाँक्षाओं और मूलभूत सुविधाओं के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के लिए विधायक निधि से 1 करोड़ 48 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय वीरेन्द्र नगर में शौचालय निर्माण, ग्राम

IMG 20260330 WA0066 दशरंगपुर में शा.पूर्व माध्य.शाला के पीछे सार्वजनिक मंच निर्माण, ग्राम मथानीकला में मंच निर्माण, ग्राम कोसमंदा में दिलीप राजपूत के घर से राम प्रसाद चंद्रवंशी के घर तक सी सी रोड, ग्राम कुई में दीपक सलूजा के घर से तीरथ मरावी के घर तक सी सी रोड, ग्राम कोदवाकला में बरमबावा पारा से चौगड्डा तक सी सी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पांडातराई में सांस्कृतिक मंच, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में अतिरिक्त कक्ष, नगर पंडरिया के महाविद्यालय हेतू स्मार्ट बोर्ड एवं कालर माइक की वयवस्था, नगर पंडरिया के इंदिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में में पेयजल हेतू वाटर कूलर, ग्राम खण्डसरा में स्कुल प्रांगण में रंगमंच, ग्राम तमरुवा के भगवा चौक के पास सांस्कृतिक रंगमंच, ग्राम दशरंगपुर में वाटर टैंकर व्यवस्था, ग्राम कोदवागोडान के दीनदयाल वनवासी बालक छात्रावास में रसोई कक्ष एवं छत मरम्मत, ग्राम बदना के लवकुश प्राथमिक शाला कौआनार में अतिरिक्त कक्ष, ग्राम अमलीमालगी के वार्ड क्र. 7 व 9 में नाली निर्माण, ग्राम केशलीखुर्द में रामकुमार के घर से निहोरा चंद्राकर के घर तक सी सी रोड, ग्राम कोलेगांव में यज्ञ स्थल, ग्राम गुंझेटा में मेन रोड़ से स्कूल तक सी.सी. रोड, ग्राम

IMG 20260330 WA0066 जंगलपुर में रंगमंच, ग्राम नरसिंहपुर में दुर्गा मंच से सुखदयाल जांगड़े के घर की ओर सी सी रोड, ग्राम नेऊरगाँव में वाटर टैंकर, ग्राम पुसेरा में वाटर टैंकर, ग्राम रमतला में गौठान से पानी टंकी तक सी सी रोड, नगर पंडरिया के सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना से मुख्य मार्ग की ओर चौक निर्माण, ग्राम गोछिया में सांस्कृतिक मंच, ग्राम गोरखपुर कला में सांस्कृतिक मंच, ग्राम चारभाठा में वाटर टैंकर, ग्राम ठाठापुर (रा.) में वाटर टैंकर, ग्राम डोंगरिया में शीतला मंदिर हेतू खाद्य गोदाम के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ग्राम पंचायत भगवताटोला में स्कूल के पास मंच निर्माण, ग्राम रणवीरपुर में बाजार चौक बस स्टैंड के पास सांस्कृतिक मंच, ग्राम रणवीरपुर में वाटर टैंकर एवं ग्राम राजपुर में देवदाहरा मंदिर के पास मंच निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली है।

 

राजस्व एवं आपदा विभाग अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

IMG 20260330 WA0066

ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास हेतु पंडरिया विधानसभा में राजस्व एवं आपदा विभाग अंतर्गत ग्रा.पं. कुंडा में संतोष चंद्रसेन के घर से मेनरोड की ओर सीसी रोड निर्माण, ग्रा.पं. कोसमन्दा में समतलीकरण कार्य स्कूल मैदान सह गौठान मुरमीकरण, ग्रा.पं. दामापुर में बस स्टैण्ड के अंदर सी.सी रोड निर्माण, ग्रा.पं.छितापारकला में संतोष चन्द्राकर के घर से पानी टंकी की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं. मैनपुरा में पीलाराम के घर से घनश्याम के घर की ओर सीसी रोड निर्माण, ग्रा.पं.बिरहुलडीह में मेनरोड से दुर्जन के घर की ओर सी.सी रोड निर्माण, ग्रा.पं.कामठी में सुकालू धुर्वे के घर से संतराम की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं.धोबघट्टी में देशराम के घर से ठाकुरदेव की ओर सी.सी. रोड निर्माण, ग्रा.पं.गेगड़ा में मेनरोड से दुखु निषाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण एवं ग्रा.पं.डौकाबांधा में रघुराम के घर से विश्वनाथ के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

 

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अंचलों में होगा सड़कों का विस्तार

IMG 20260330 WA0066

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्रा.पं. रणवीरपुर में बस स्टैण्ड स्वागत द्वार से शिव मंदिर की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण,ग्रा.पं.पनेका में मुख्य मार्ग से सोसायटी की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं. हथमुड़ी में राधा कृष्ण तालाब से पेण्ड्रीकला मार्ग की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं.मोहगांव में मुख्य चौक से जंगलपुर मार्ग की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, ग्रा.पं.कोयलारीकांपा में मुख्य मार्ग से महामाया मंदिर की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण और ग्रा.पं.घुटुरकुंडी में विद्युत वितरण केन्द्र से हायर सेकेण्ड्री स्कूल की ओर सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

March 30, 2026
छत्तीसगढ़

स्वदेशी मेला 2026 में अभ्युदय स्कूल की गूंज—नुक्कड़ नाटक में शानदार प्रस्तुति से द्वितीय स्थान पर किया कब्जा

March 29, 2026
छत्तीसगढ़

अभ्युदय स्कूल में परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

March 29, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल किड्स कैंप के भव्य समापन पर बच्चों ने किया मनभावन प्रदर्शन

March 29, 2026
छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज के ईलाज हेतु दिलाई तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता 

March 28, 2026
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, अब गांव गांव में दौड़ेगी ‘दीदियों की गाड़ी’ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने 10 समूहों को सौंपी मैजिक वाहन की चाबी, परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की एंट्री

March 24, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!