कवर्धा। शहर के श्री राम हेल्थ क्लब जिम में 12 अप्रैल 2026 को 6वीं जिला डेडलिफ्ट एवं “मिस्टर कवर्धा” नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 30 खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
यह आयोजन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित किया गया, जिसे कवर्धा पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन और श्री राम हेल्थ क्लब जिम के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव सूरज राजपूत एवं जिम संचालक राकेश वैष्णव के नेतृत्व में हुआ।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी विनोद चौबे और नास्कर टंडन सहित नेशनल जज आसिफ अली, पियूष टंडन एवं रंजीत टंडी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया प्रभारी सतीश तंबोली, बीजेपी कार्यकर्ता रवि राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक सिन्हा मौजूद रहे।
🏆 प्रतियोगिता परिणाम
पुरुष वर्ग (डेडलिफ्ट):
53 किलो वर्ग: हर्ष गुप्ता (प्रथम), शुभम बघेल (द्वितीय)
66 किलो वर्ग: सूरज ठाकुर (प्रथम), कृष्ण मोहन (द्वितीय)
74 किलो वर्ग: भावेश यादव (प्रथम), अभिषेक तिवारी (द्वितीय)
93 किलो वर्ग: लकी जाट (प्रथम), लावणी सूर्यवंशी (द्वितीय)
120 किलो प्लस वर्ग: अनुराग जांगड़ा (प्रथम)
महिला वर्ग:
63 किलो वर्ग: सुप्रीत खुराना (प्रथम)
84 किलो वर्ग: ज्योति (प्रथम)
84 किलो प्लस वर्ग: भावना यादव (प्रथम)
नेचुरल बॉडीबिल्डिंग:
प्रथम: जितेश मेरावी
द्वितीय: रूपम देवांगन
तृतीय: सूरज ठाकुर
⭐ विशेष खिताब
स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ कवर्धा: भवश्य
स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ कवर्धा: सुप्रीत खुराना
मिस्टर कवर्धा (नेचुरल बॉडीबिल्डिंग): जितेश मेरावी
कार्यक्रम के अंत में कवर्धा पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राकेश वैष्णव, सचिव सूरज राजपूत एवं कोषाध्यक्ष ईशा सिंह राजपूत ने सभी विजेताओं को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और युवाओं की फिटनेस के प्रति जागरूकता को दर्शाया।
