The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास को नई गति देने 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन

The Fire News by The Fire News
January 8, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

IMG 20260107 WA0043

9 जनवरी को पंडरिया में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी का होगा नगर आगमन*

9 जनवरी को पंडरिया नगर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर उनके मुख्य आतिथ्य में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कुल मैदान में सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 9 जनवरी को प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री माननीय अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। उनके आगमन व स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री विवेक शर्मा जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है और मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता को भी आमंत्रित करती हूँ की वे इस कार्यक्रम में जरुर पधारें।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से विधानसभा वासियों को सुविधा मिल रही रही है वहीं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। पंडरिया विधानसभा में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण और सामुदायिक संरचनाओं से जुड़े विभिन्न कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन कार्यों का लोकार्पण करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, वहीं कई नई योजनाओं का भूमिपूजन कर भविष्य के विकसित पंडरिया की आधारशिला रखी जाएगी। भाजपा सरकार के लिए विकास, सुशासन और जनकल्याण केवल वादे नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली विकास यात्रा हैं। माननीय  अरुण साव जी का आगमन पंडरिया विधानसभा के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा के मजबूत नेतृत्व के कारण क्षेत्र के लिए लगातार नई सौगातें मिल रही हैं और अधूरे कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को मजबूत करें और पंडरिया के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

बाल विवाह मुक्त पंचायत करने के लिए विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान

Next Post

जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से स्वीकृत दो सड़कों का 14 जनवरी को होगा भूमिपूजन

January 13, 2026
छत्तीसगढ़

सद्गुरु कबीर साहेब जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान मार्गदर्शक थे :- दीपेश साहू 

January 12, 2026
छत्तीसगढ़

अंतर्विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूकुल अपराजेय

January 12, 2026
छत्तीसगढ़

कवर्धा प्राइवेट स्कूल संघ के तत्वावधान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

January 12, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जनसेवा के कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा : अरुण  साव जी

January 10, 2026
बाल विवाह मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
छत्तीसगढ़

बाल विवाह मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

January 10, 2026
Next Post

जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!