कवर्धा :- जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अग्निशमन आपातकालीन सेवाएँ तथा नगर सेना कबीरधाम द्वारा विद्यार्थियों तथा समस्त शैक्षणिक गैरशैक्षणिक कर्मचारियों को अग्नि संबंधित आपातकाल में इससे बचने के सुरक्षा संबंधी बचाव प्रशिक्षण का प्रदर्शन कुशल प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। इन प्रशिक्षकों में प्रभारी के. के. श्रीवास्तव, मेजर शशी कपुर झारिया, बी.सी.पी.ओ. सुरेन्द्र कुमार दुबे, चालक घनश्याम शर्मा, फायर मैन राजेश रामजी, सैनिक कमांक 44, विकास तिवारी, शामिल रहे। इन लोगों ने सभी के सामने आग के निर्माण, प्रकार, तथा अग्निकांड की संभावना की जानकारी दी। अग्निकांड हो जाने पर उससे बचने के उपाय भी बतलाए। उन्होने बतलाया कि सभी के घर में सिलेन्डर होना आम बात है। सिलेन्डर में कभी भी गैस लीक के कारण आग लग सकती है। इसे हम गिले कपड़े से या बाल्टी से ढककर आक्सीजन को खत्म करके आग बुझा सकते है। इसे हम सी.ओ.टू. या एबीसी पावडर के द्वारा भी बुझा सकते है। पेट्रोल, तेल, टायर, जैसे ज्वलनशील पदार्थो को पानी से नहीं बुझाया जा सकता इसे एबीसी पावडर से बुझा सकते है। आग बड़ी मात्रा में फैल जाय तो फोम केमिकल के द्वारा बुझाया जा सकता है। इसे एकवाश फिल्म फारमिंग फोम (ट्रिपल एफ) से बुझा सकते है। कोयला, कागज, कपड़ा, मे लगने वाली सामान्य आग को एबीसी पाउडर के द्वारा बुझाया जा सकता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियो एवं कर्मचारियों से भी प्रदर्शन करवाया गया। उन्होने बतलाया कि अगर आग भीषण रूप ले ले तो आपतकालीन नम्बर 102 या 112 पर काल करके मदद ली जा सकती है। इस प्रकार विद्यालय, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा संबंधी जानकारी मिली। जो उन्हें आपातकालीन स्थिति में स्वयं एवं दूसरों को बचाने का साहस दे सकता है। इस प्रशिक्षण से संस्था के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को कहा कि इन उपायों को समझकर आपताकाल में अपनी सुरक्षा एवं दूसरों की मदद करें।