The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Friday, July 4, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

कलेक्टर ने ग्राम दौजरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

सभी घरों में 15 दिनों के भीतर स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

The Fire News by The Fire News
November 5, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर ने ग्राम दौजरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा 5 नवंबर 2024। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम दौजरी का दौरा कर केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा प्राथमिकता में रखे गए जनजीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन, नल कनेक्शन और जल आपूर्ति की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

IMG 20241105 WA0025 IMG 20241105 WA0026 कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के घरों में पहुंचकर पाइपलाइन की गुणवत्ता, नल की कार्यक्षमता और जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने पाया कि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य सही ढंग से पूरा नहीं होने के कारण लीक होने से पानी बह रहा था। कलेक्टर ने लापरवाही पूर्वक कार्य के लिए ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई। इस स्थिति पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन लीकेज को शीघ्र अति शीघ्र सुधारा जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारू रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। कही भी शिकायत नहीं मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने गांव में पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता दिलीप सिंह राजपूत ने कलेक्टर को बताया कि गांव में कुल 319 घरों में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 210 घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी घरों में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने के लिए कार्य प्रगति पर है और अगले कुछ दिनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

IMG 20241105 WA0023 1 IMG 20241105 WA0024 IMG 20241105 WA0022 IMG 20241105 WA0021कलेक्टर वर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी घरों में 15 दिनों के भीतर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए हिदायत दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर ग्रामीणों से बातचीत भी की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और जल जीवन मिशन की फीडबैक भी लिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे पानी की बचत करें और इसकी गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि जल आपूर्ति कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर ग्रामीण तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

कलेक्टर वर्मा ने इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को हिदायत दी कि वे समय-समय पर ठेकेदारों के कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी मिशन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत हर घर में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करें और सुनिश्चित करें कि जल जीवन मिशन के कार्य बिना किसी व्यवधान के पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा हों। जल जीवन मिशन अंतर्गत कबीरधाम जिले के 959 ग्रामों के लिए योजना तैयार की गई है, जिसमे से रेट्रोफिटिग की 231, सिंगल विलेज की 542 व सोलर पंप आधारित 186 ग्राम सम्मिलित है। सभी ग्रामों में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: आज 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

Next Post

कवर्धा के संकल्प अकादमी के हॉकी खिलाडी सतीश कश्यप का चयन 14वीं ‘इंडिया’ सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है सतीश सेंटर हाफ़ की पोजिशन पर खेलते है

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

6 जुलाई को पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारम्भ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

July 3, 2025
वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
Next Post
कवर्धा के संकल्प अकादमी के हॉकी खिलाडी सतीश कश्यप  का चयन 14वीं ‘इंडिया’  सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है सतीश सेंटर हाफ़ की पोजिशन पर खेलते है

कवर्धा के संकल्प अकादमी के हॉकी खिलाडी सतीश कश्यप का चयन 14वीं 'इंडिया' सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है सतीश सेंटर हाफ़ की पोजिशन पर खेलते है

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!