कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक चार दिवसीय किड्स कैंप का आयोजन किया गया।किड्स कैंप के समापन दिवस पर संस्था के पदाधिकारीगण, शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ ,बड़ी
संख्या में में नन्हें मुन्ने बच्चे तथा पालकगण उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी पीजीटी हिंदी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने बताया कि इस किड्स कैंप में लगभग 300 बच्चे भाग लिया। इस किड्स कैंप में प्रतिभागी बच्चों की उम्र के हिसाब से उन्हें तीन समूहों यथा मिकी वर्ग ( 3 से 4 वर्ष), डोनाल्ड (4 से 5 वर्ष)तथा गुफी वर्ग (5 से 6 वर्ष) में विभाजित किया था। नन्हे मुन्ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, विविध प्रकार की गतिविधियाँ , नृत्य और संगीत,
चित्रकला, पैंटिंग,पपेट शॉ, पेपर क्राफ्ट,पूल पार्टी,रैन डांस, मुवी थिएटर,लिफ आर्ट तथा स्टोन आर्ट जैसी मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य विद्यालय के कुशल प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। किसी चार दिवसीय कैंप में बच्चों के द्वारा बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे दर्शकों ने सराहा। बच्चों ने
भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि कुशल मार्गदर्शन मिले तो कम समय में भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है।समापन दिवस में प्रतिभावान बच्चों को उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मिकी वर्ग से याशिका धुर्वे ,अथर्व बोथरा मानविक ,आदविक जैन , डोनाल्ड वर्ग से अनाया खान, सुनिष्ठा खुंटे, अथर्व गुप्ता ,इवनीश कौर छाबड़ा —– तथा गुफी वर्ग से अहान पाली, अथर्व गुप्ता,
श्रेजल पाली तथा आदविक देवांगन पुरस्कृत हुए।शाला के प्राचार्य ने पुरस्कृत बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इस किड्स कैंप ने नन्हें मुन्ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नई चीजों को सिखाने के प्रति प्रेरित किया।।जिससे उन्होंने अपनी प्रतिभा का सही आकलन किया। संस्था के अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारी गण

तथा प्राचार्य ने इस कैंप के सफल आयोजन से संतोष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि गुरुकुल भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप का आयोजन करता रहेगा, जिससे नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतिभा का विकास हो सकेगा।













