The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Wednesday, July 30, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

The Fire News by The Fire News
July 28, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और  अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास में सैकड़ों किलो मीटर पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं और हजारों पदयात्री कावड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भोरमदेव परिसर में आत्मीयता से मुलाकात की। बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति के अद्भुत दृश्य ने श्रद्धालुओं को उत्साहित किया और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।

IMG 20250728 WA0065  मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव और श्रीमती भावना बोहरा ने भी कावड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री शर्मा और साव के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर हाल चाल जाना और मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया

IMG 20250728 WA0071

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर आकर शिवभक्तों के साथ जुड़ना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचे हैं, यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट की।

IMG 20250728 WA0067 IMG 20250728 WA0066

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव कॉरिडोर विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना न सिर्फ मंदिर परिसर का कायाकल्प करेगी, बल्कि आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़कर एक समग्र आध्यात्मिक अनुभव देगी। इसमें पुरातत्व महत्व के स्थल मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से लेकर सरोदा जलाशय तक पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर में 5 एकड़ भूमि आबंटित की प्रक्रिया जारी है, जहाँ एक भव्य श्रद्धालु के लिए भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भोरमदेव बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सावन के पवित्र माह में भगवान शिव देवों के देव महादेव में पद यात्रियों द्वारा जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही

कवर्धा से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11 वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल बाबा भोरमदेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। हर वर्ष श्रावण माह में कांवरियों द्वारा पदयात्रा कर शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। सावन के इस पवित्र माह में कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। श्रावण मास में शिवभक्त मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कांवरिया दल सहित श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का विधिवत पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जा रहा है। सावन माह लगते ही कांवरियों का दल मध्यप्रदेश के अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से पदयात्रा कर बाबा भोरमेदव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बुढ़ामहादेव में जलाभिषेक कर रहे है।

IMG 20250728 WA0070

जिले में अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से कबीरधाम जिले में प्रवेश करने वाले सभी कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से शिवभक्तों द्वारा कांवर में मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों कांवरियों का दल शहर व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचकर जलेश्वर महादेव डोंगरिया, पंचमुखी बुढ़ामहादेव तथा भोरमदेव में जलाभिषेक कर चुके है। बोल-बम डोंगरिया स्थित जलेश्वर दादा, छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव और पंचमुखी श्री बूढ़ामहादेव की महिमा करने वाले तीर्थयात्राओं और मानसून माह श्रावण को संदर्भित करता है। कांवरिया मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा से जल लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से अपने कांवर के साथ खाली पैर और भगवा वस्त्र पहनकर विभिन्न दुर्गम मार्गों से 150 किमी की यात्रा करते हुए डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव, भोरमदेव बाबा और कवर्धा के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाते है। यात्रा में तीर्थयात्री लगातार “बोल बम“ का नारा लगाते है और उनके नाम की स्तुति करने के लिए भजन गाते हैं।

IMG 20250728 WA0064

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम

पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा जलाभिषेक किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के पहल पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो।

उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए अनेक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पुड़ी और हलवा शामिल हैं। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पदयात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है। कवर्धा से बेमेतरा हाईवे रोड, कवर्धा से भोरमदेव, बोड़ला-पोड़ी-पंडातराई- पंडरिया और पंडरिया से कुकदूर सरहदी क्षेत्र तक पेट्रोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। सावन माह के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल और निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

शिव भक्ति में लीन आस्था और विश्वास की 151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा हुई पूरी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने भोरमदेव मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक,भगवामय हुआ जिला कबीरधाम

Next Post

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में दीक्षांत सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

कांवड़ यात्रा से लौटने के बाद पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ग्रामीणों ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़

कांवड़ यात्रा से लौटने के बाद पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ग्रामीणों ने किया सम्मानित

July 30, 2025
गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.58 करोड़ रुपये का भुगतान जारी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया
छत्तीसगढ़

गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.58 करोड़ रुपये का भुगतान जारी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया

July 30, 2025
प्रभारी बनने के बाद रेंगाखार वनांचल के दौरे पर पहुँचे कामू बैगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक
छत्तीसगढ़

प्रभारी बनने के बाद रेंगाखार वनांचल के दौरे पर पहुँचे कामू बैगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक

July 30, 2025
IMG 20250729 WA0026 1
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जिले को मिली 32.59 लाख की विकास कार्यो की मंजूरी

July 29, 2025
छत्तीसगढ़

सावन के तीसरे सोमवार पर आबकारी विभाग कवर्धा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन

July 29, 2025
पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा

July 28, 2025
Next Post
श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में दीक्षांत सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में दीक्षांत सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!