The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, September 14, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारम्भ

डॉ. रमन ने की सराहना, कहा सच्ची जनसेवा : पंडरिया विधानसभा में 8 निशुल्क एम्बुलेंस, 1 मोबाइल हेल्थ पैथ लैब सहित छात्राओं के लिए 3 निशुल्क बसों का अनवरत संचालन कर रही विधायक भावना बोहरा

The Fire News by The Fire News
June 19, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारम्भ
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

एम्बुलेंस वाली दीदी के नाम से जनता के बीच एक समाज सेविका और जनप्रतिनिधि के रूप में लोकप्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा को बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया और जनसेवा के प्रति उनके कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें और पंडरिया विधानसभा की जनता को बधाई दी। पिछले 10 वर्षों से समाज सेविका के रूप में भावना बोहरा ने स्वास्थ्य,शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहयता के लिए लगातार जनहित के कार्य कर रही हैं। इन 5 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत के साथ ही उनके द्वारा अबतक कुल 8 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा, 1 निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब और महाविद्यालयीन छात्राओं को कॉलेज से घर आने-जाने हेतु 3 निशुल्क बसों का सञ्चालन किया जा रहा है. जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।

IMG 20240619 WA0011

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 एम्बुलेंस का शुभारम्भ करते हुए विधायक भावना बोहरा को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा के साथ-साथ जनसुविधा के लिए यह प्रयास सराहनीय है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने का जो उद्देश और मार्ग उन्होंने चुना है वह भारतीय जनता पार्टी की नीति और संस्कार को प्रदर्शित करता है। आपातकालीन सेवा हेतु उन्होंने जनता की सुविधा के लिए जो संकल्प किया है उसे पूरा करने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश की जनता की सेवा, सुविधा और प्रदेश में सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हमारे किसानों को सम्मान, युवाओं को प्रोत्साहन, महिलाओं का सशक्तिकरण और वरिष्ठजनों की आकाँक्षाओं की पूर्ति हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्दता से अपने दायित्वों और वादों को पूरा कर रही है।

IMG 20240619 WA0013

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने इस अवसर पर भावना बोहरा के जनहित के प्रयासों एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना कर कहा कि यह सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि अपने नाम के अनुरूप जन भावना के साथ भावना बोहरा द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों के साथ ही पार्टी की एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भी वो अपने दायित्वों को बखूबी निभा रहीं हैं। जनता के हर सुख-दुःख में साथ रहना और उनकी सुविधाओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र का विकास करना एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है और वे अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहीं हैं।

IMG 20240619 WA0012

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए बहुत ही भावुक और गौरवान्वित करने वाला है की जो संकल्प हमने किया था आज वह प्रत्यक्ष रूप से साकार हुआ। इस निशुल्क एम्बुलेंस के माध्यम से आप सभी पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को आपातकाल में त्वरित समाधान मिल सके और किसी भी विषम परिस्थिति में वे तत्काल अस्पताल पहुँच सके इसके साथी गर्भवती माताओं-बहनों को गर्भावस्था के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके यही हमारा उद्देश्य है। मैनें हमेशा ही कहा है कि राजनीति मेरे लिए जनसेवा का एक माध्यम है। लगभग 10 वर्षों से अधिक समय से मैनें जनता के बीच रहकर उनकी जो तकलीफों को देखा, समस्याओं को जाना एवं उनकी आकाँक्षाओं को जाना है। उनके इन समस्याओं के निराकरण और आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा ही मन में भाव आता रहा है और उनके ही आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मुझे इन सभी कार्यों के लिए प्रेरणा और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उर्जा मिलती है।

IMG 20240619 WA0007

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने भावना दीदी की गारंटी में पंडरिया विधानसभा की जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु संकल्प किया था कि इस निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हम पूरे विधानसभा में शुरू करेंगे। आज हमारे उस संकल्प से सिद्धि की इस यात्रा में पूरे क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह,सहयोग व आशीर्वाद हमें मिला है जिसके प्रति हम यह कार्य करने में सार्थक हुए हैं। लगभग 10 वर्षों से रणवीरपुर मंडल में दो एम्बुलेंस लगातार क्षेत्र की जनता हेतु चौबीसों घंटे और सातों दिन अनवरत अपनी सेवा दे रही है, वहीं विगत वर्ष हमने वनांचल व आदिवासी क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी इस सेवा की शुरुआत की थी जिससे वहां निवासरत आदिवासी भाई-बहनों को आपातकाल में त्वरित सेवा का लाभ मिल रहा है। सैकड़ों माताओं-बहनों को प्रसव के दौरान भी इसके माध्यम से घर से अस्पताल व अस्पताल से घर आने-जाने की सुगम सुविधा मिली है। जब आप कोई संकल्प करते हैं और वह पूरा होता है एवं उससे समाज व आमजनों को लाभ मिलता है उसकी ख़ुशी का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। आज मेरे लिए भी यह वही क्षण है, मन बहुत ही खुश होने के साथ भावुक भी है।

 

शुभारंभ के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरेन्द्र मिश्रा का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने भावना बोहरा द्वारा जनहित के लिए किए गए इस प्रयास के लिए उनकी सराहना कर बधाई दी।

 

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा विगत 10 वर्षों से समाज सेविका के रूप में क्षेत्रवासियों और जरूरतमंद लोगों की लगातार सेवा कर रहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से आज हजारों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। लगभग 10 वर्ष पूर्व उनके द्वारा रणवीरपुर एवं आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए दो निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की थी आज उसके माध्यम से लगभग 27,000 लोगों का इसका लाभ मिल चुका है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को उनके गाँव तक पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश से संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया है जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रीय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए और वो उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके इसके बीच में यातयात की समस्या को दूर करते हुए उनके द्वारा विगत तीन वर्षों से महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 3 निशुल्क बस सेवा का सञ्चालन किया जा रहा है जिससे लगभग 400 से अधिक छात्राओं को लाभ मिला है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव गढ़ रहीं हैं।

इस अवसर दौरान कबीरधाम जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,वरिष्ठजन, पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडरिया क्षेत्र के लिए पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Next Post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा निर्देश पर भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा में 2024 का बर्ड सर्वे हुआ

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

थाना भोरामदेव अंतर्गत ग्राम राजानवागांव साप्ताहिक बाजार में कबीरधाम पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा
छत्तीसगढ़

थाना भोरामदेव अंतर्गत ग्राम राजानवागांव साप्ताहिक बाजार में कबीरधाम पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा

September 13, 2025
श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘‘वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हिन्दी सप्ताह संपन्न‘‘
छत्तीसगढ़

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में ‘‘वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हिन्दी सप्ताह संपन्न‘‘

September 13, 2025
छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सहसपुर लोहारा में 90 नग गोवा व्हिस्की जब्त

September 13, 2025
छत्तीसगढ़

कवर्धा में बनेगी दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी

September 12, 2025
छत्तीसगढ़

सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता व निर्माण की समय सीमा पर दिया जोर

September 11, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

September 11, 2025
Next Post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा निर्देश पर भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा में 2024 का बर्ड सर्वे हुआ

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!