कवर्धा। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2026-27 को “जनविश्वास का बजट” बताते हुए कहा कि यह दस्तावेज केवल आय-व्यय का ब्योरा नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ठोस कार्ययोजना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट गांव, गरीब और किसान की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। ग्रामीण अधोसंरचना, सिंचाई विस्तार, सड़क संपर्क, शिक्षा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘महतारी वंदन’ जैसी योजनाओं को मजबूत वित्तीय आधार दिया गया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। कृषि क्षेत्र में बड़े प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार अन्नदाता को उत्पादन से लेकर बाजार तक मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्योग प्रोत्साहन से जुड़े कदम राज्य में नए अवसरों का सृजन करेंगे। पर्यटन और स्थानीय संसाधनों के विकास से विशेषकर आदिवासी अंचलों में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
ईश्वरी साहू ने कहा कि यह बजट सामाजिक समरसता, आर्थिक प्रगति और संतुलित क्षेत्रीय विकास का समन्वय है। “संकल्प से सिद्धि” की भावना के साथ तैयार यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देगा और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा













