भोरमदेव – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोरमदेव मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

इस दौरान भोरमदेव मंडल अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, भाजयुमो अध्यक्ष रामजी मेरावी, मंडल उपाध्यक्ष बिन्दा चंद्रवंशी, पूर्व जिला सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य गौरी बंजारे, एससी मोर्चा अध्यक्ष गीता साहू

, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पटेल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शालिक साहू, मिडिया प्रभारी जलेश पटेल सहित प्रताप पटेल, लोमश श्रीवास, कृष्णा साहू, जितेंद्र यादव, ओम यादव, राजू यादव, रूपेश पाली, गौकरण पटेल, अवध साहू और बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सभी ने मिलकर इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।



