कवर्धा विधानसभा के दूरस्थ वनांचल ग्राम मिनमिनिया जंगल एवं जरहा नवागांव में पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज ग्राम में पहुंचकर अपने पुराने वरिष्ठ
कार्यकर्ताओं का सम्मान कर, देवालय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर, जन चौपाल में जनमानस से चर्चा करते हुए पार्टी की रीति नीति को अवगत कराते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समास्या पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें दूर करने बातचीत की । पुरे कार्यक्रम के दौरान जनता जनार्दन एवं कार्यकताओं में उत्साह पूर्ण वातावरण रहा।

लाभार्थियों के घर पहुंचे –
अपने प्रवास के दौरान जिला भाजपा महामंत्री नितेश अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही श्रीमती हिडमत बाई के घर जाकर बनें आवास को देखा इससे पहले वह कच्चे मकान में रहतीं थीं बरसात में बहुत तकलीफ़ होती थी किन्तु उसे पक्का मकान मिलने पर वह सुकून से अपने परिवार के साथ रह रही है उसने प्रधानमंत्री आवास मिलने पर मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पार्टी के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान –

कार्यक्रम के दौरान गांव में वर्षों से पार्टी का नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ता जिन्होंने शुरूआती दिनों से भाजपा का झंडा थामा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ बने रहे ऐसे कार्यकर्ता संतोष नेताम, पूनाराम साहू, भागवत साहू, रतन साहू, श्रीमती कुंती बाई का महामंत्री नितेश अग्रवाल ने अंगवस्त्र से सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बिना चुनाव के भी गांव में पहुंचतीं है गांव – गांव जाकर जनता जनार्दन से संपर्क करती हैं उनके सुख-दुख में शामिल होती है गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार गांव के विकास के लिए संकल्पित है साथ ही व्यक्ति हितग्राही मूलक कार्य भी किए जा रहे हैं ताकि सबको लाभ मिल सके एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य लोकचंद साहू, मंडल महामंत्री अजय कौशिक, जनपद सभापति श्रीमति विमला साहू, नरेश साहू देवदास मानिकपुरी, नरबद साहू, तिजराम साहू, अधीन मेरावी,बुथ अध्यक्ष तितरूराम धुर्वे, ज्ञानुक साहू सहित अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।
