जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम के द्वारा कबीरधाम जिला के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी कवर्धा, में जाकर कालेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए एवं बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए जागरूकता किया गया।

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी जिलों के ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में टीम के द्वारा जन जागरूकता किया जा रहा है ।
साथ ही ऑनलाइन लिंक एवं QR code के माध्यम से ऑनलाइन बाल विवाह मुक्त की शपथ कराकर उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया, इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिया ।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत शादी के लिए लड़की का उम्र 18 वर्ष और लड़कों का उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

टीम के द्वारा शपथ जागरूकता कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के डायेक्टर सी जी सैमुअल जी,जया सोने जी,हेड ऑफ डिपार्टमेंट नर्सिंग, स्वाती दुबे प्राचार्य ग्रेसियस कालेज ऑफ़ फार्मेसी, अविनाश सिंह ठाकुर परामर्शदाता, विनय कुमार जघेल आउटरीच वर्कर, प्रिंसी गुप्ता आउटरिच वर्कर (मिशन वात्सल्य ),धनसाय साहू वित्तीय सहायता समन्वयक, एवं ग्रेसियस महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।














