राहौद निवासी 50 वर्षीय गोपेश्वर कुमार पटेल 13 फरवरी 2026 को पामगढ़ के SBI बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। यह रकम उन्होंने घरेलू काम के लिए उधार ली थी और बैंक से पैसे निकालकर अपने गांव वापस आ रहे थे।
राहौद पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी साइकिल ली और पैसों से भरा बैग हैंडल में टांगकर घर की ओर निकल पड़े।
लेकिन दो तालाब के बीच सुनसान रास्ते में सामने से आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राहौद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।













