कवर्धा | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कबीरधाम जिला के महामंत्री के रूप में अमित चंद्रवंशी को नवीन दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अमित चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश संगठन, जिला संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ‑साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के लिए दिन‑रात मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की असली पूंजी है और युवाओं को जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन‑जन तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवीन दायित्व मिलने पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पुनः आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास ही उनकी ऊर्जा का केंद्र है।













